{"_id":"628bd2bac1c6ac5e593c593e","slug":"agitaion-bilaspur-news-sml409820012","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरठीं बाजार की सड़क में डिवाइडर लगाने पर भड़के, चार घंटे किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरठीं बाजार की सड़क में डिवाइडर लगाने पर भड़के, चार घंटे किया चक्का जाम
विज्ञापन
बरठीं में स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने किया चक्का जाम।संवाद
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरठीं (बिलासपुर)। बरठीं बाजार में सड़क पर लगाए गए डिवाइडरों के विरोध में व्यापार मंडल और ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों ने संयुक्त सांझा विकास मंच के बैनर तले सोमवार को चक्का जाम किया। सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चक्का जाम किया गया। उपायुक्त बिलासपुर के आने के बाद ही मामला शांत हुआ।
बरठीं बाजार की सड़क में लगाए गए डिवाइडर व्यापारी वर्ग और लोगों के लिए जी का जंजाल बने हुए हैं। इन डिवाइडरों से हो रही परेशानी को लेकर व्यापार मंडल बरठीं और ग्राम पंचायत ने चक्का जाम किया। इस दौरान भारी पुलिस बल बरठीं में तैनात रहा, ताकि अव्यवस्था का माहौल न बने। व्यापार मंडल के प्रधान अनिल गौतम, पंचायत प्रधान कुलदीप धीमान ने कहा कि स्थानीय विधायक और लोक निर्माण विभाग ने सपना दिखाया था कि बाजार को चंडीगढ़ की तर्ज पर विकसित करेंगे, लेकिन इन डिवाइडरों से व्यापार ठप हो गया है नौबत यहां तक आ गई है कि दुकानों का किराया भरने के लाले पड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक डिवाइडरों को यहां से नहीं हटाया जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा। चक्का जाम को खुलवाने की एसडीएम झंडूता और तहसीलदार ने बहुत कोशिश की, लेकिन लोग अपनी मांग पर अड़े रहे। इसके बाद उपायुक्त पंकज राय ने सांझा विकास मंच बरठीं की समस्या को सुनने के बाद एसडीएम और तहसीलदार को आदेश दिए कि इस बारे में जल्द रिपोर्ट भेजें। 27 मई को सांझा विकास मंच बरठीं, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता को पूरे रिकॉर्ड सहित उपायुक्त कार्यालय में बुलाया गया है, ताकि समस्या का समाधान निकाला जा सके।
इनसेट
बच्चों को गोद में उठाकर महिलाओं को करना पड़ा पैदल सफर
चक्का जाम से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बसों की आवाजाही बंद होने से सवारियों को धूप में चार से पांच किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ा। कई महिलाओं को छोटे-छोटे बच्चों को गोद में उठाकर पैदल अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। पुलिस ने यातायात को सुचारु रखने के लिए शाहतलाई की तरफ बसों को वाया धबीरी और कोटधार की ओर बसों को वाया सुन्हाणी भेजा। लोगों को 10 से 15 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ा।