फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   agitaion against price hike

पेट्रोल के दामों ने लगाया शतक, युकां ने काटा केक

Mon, 05 Jul 2021 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
agitaion against price hike
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं शहर के साथ लगते क्षेत्र नसवाल में पेट्रोल पंप पर प्रदेश युवा कांग्रेस ने पेट्रोल के दामों में शतक लगने पर केक काटा। प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव रजनीश मेहता ने महंगाई में नित नए रिकार्ड बनने पर केंद्र सरकार को बधाई दी। कहा कि अगर सरकार ने दाम कम नहीं किए तो युवा कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

मेहता ने कहा कि हर रोज पेट्रो- डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर महंगाई नित नए रिकॉर्ड बना रही है। इससे गरीब के लिए दो वक्त की रोटी जुटानी मुश्किल हो गई है। युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई बेलगाम हो गई है। आवश्यक वस्तुओं के दामों में लगातार बेतहाशा वृद्धि हो रही है। घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत 931 रुपये तक पहुंच गई है। व्यवसायिक गैस सिलिंडर की कीमत 1705 रुपये हो गई है। 5 साल पहले केंद्र सरकार ने बीपीएल व जरूरतमंदों के लिए उज्ज्वला योजना शुरू की थी जो आज बंद होने के कगार पर है। जिन गरीब लोगों ने उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन प्राप्त किए हैं उनमें से 80 प्रतिशत लोग बढ़ती हुई कीमतों के कारण रिफिल नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम अगर जल्द कम नहीं किए तो युवा कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। इस मौके पर जिला युवा कांग्रेस महासचिव अरविंद कालिया, प्रदेश सोशल मीडिया सदस्य नीतीश राणा, ब्लॉक युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष आशीष शर्मा, जिला एनएसयूआई अध्यक्ष अभिषेक भारद्वाज, घुमारवीं कैंपस अध्यक्ष गौरी शंकर, अमन कालिया, नीतीश चड्डा, करण सोनी, विकास गर्ग, विकास शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed