फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   After the protest, the funeral of the elderly woman was done under the protection of the police

विरोध के बाद पुलिस की सुरक्षा में हुआ बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
After the protest, the funeral of the elderly woman was done under the protection of the police
बिलासपुर। एक बुजुर्ग महिला का कोविड अस्पताल में निधन हो गया। शुक्रवार को परिजन जब कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार करने को श्मशान घाट पहुंचे तो मोहल्ले के लोगों ने शव को कोविड का शव बताते हुए अंतिम संस्कार करने का विरोध शुरु कर दिया और श्मशान घाट में ताला लगा दिया। एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने लोगों को समझाने के बाद ताला खुलवाकर अपनी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार करवा दिया। एसडीएम ने श्मशानघाट पहुंचकर विरोध करने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एक स्थानीय चिकित्सक की 72 वर्षीय मां का गुरुवार रात उत्तराखंड बार्डर पर स्थित एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। गुरुवार को ही उनकी पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई थी। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम कोविड प्रोटोकाल के तहत अंतिम संस्कार करने को अस्पताल से सीधे नगर के मोहल्ला लक्ष्मीनगर स्थित शमशानघाट पहुंची। एंबुलेंस को देखकर शमशानघाट के आसपास रहने वाले लोगों में कोविड शव के अंतिम संस्कार को लेकर चर्चाएं होने लगीं और तमाम लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने विरोध स्वरूप श्मशान घाट में ताला लगा दिया।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि वह बाहर के संक्रमित शव का अंतिम संस्कार नहीं करने देंगे। टीम ने एसडीएम डॉ. राजेश कुमार को फोन से मामले से अवगत कराया। एसडीएम के आदेश पर कोतवाली प्रभारी पूरन चंद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और ताला खुलवाकर अंतिम संस्कार करवा दिया। इसके बाद एसडीएम भी शमशानघाट पहुंच गए और उन्होंने एनाउंसमेंट के जरिए मोहल्ले के लोगों से कहा कि श्मशानघाट सार्वजनिक स्थल है, जहां कोई भी किसी को अंतिम संस्कार के लिए रोक नहीं सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो भी ऐसे कार्य में अवरोध पैदा करेगा, उसके खिलाफ कोविड अधिनियम, कोरोना माहामारी अधिनियम आदि धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने श्मशानघाट के चौकीदार को हिदायत दी कि अगर कोई भी ऐसे मामलों में विरोध करे तो वह उन्हें व पुलिस को तत्काल सूचना दें। इसके साथ ही लकड़ी विक्रेता को हिदायत दी कि वह लकड़ी निर्धारित रेट पर ही बेचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed