फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   After the murder of Anku, the world of the family became desolate

इकलौते बेटे की हत्या से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Thu, 21 Jul 2022 10:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
After the murder of Anku, the world of the family became desolate
झंडूता के समोह में शव मिलने के बाद मौके पर पंहुचे विधायक जेआर कटवाल और एसपी एसआर राण।संवाद - फोटो : BILASPUR
झंडूता(बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल के समोह गांव के 21 वर्षीय युवक अंकित उर्फ अंकु की हत्या से परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर का इकलौता चिराग बुझ जाने से माता-पिता, दादा-दादी के लिए मानो दुनिया ही वीरान हो गई है। उन्हें क्या पता था कि जिस बेटे को बड़ा होकर उन्हें बुढ़ापे में सहारा बनना था। वह इस दुनिया से उन्हें छोड़कर ही चला जाएगा।
विज्ञापन

भगेड़ में चिकन की दुकान करने वाले अंकित (अंकु) के पिता रमेश कुमार और माता माया देवी मेहनत कर बेटे की पढ़ाई के लिए पाई पाई जोड़कर उसका खर्चा वहन कर रहे थे। अंकित संजय कुमार पॉलिटेक्निक कॉलेज कलोल में तृतीय वर्ष का प्रशिक्षु था। माता-पिता को भरोसा था कि बेटा ट्रेनिंग के बाद कहीं नौकरी कर उनका पालन पोषण करेगा। माता, दादी और बहन बेसुध हैं। उनका रो-रो कर बुरा हाल है। अंकित की आखिरी बात 14 जुलाई को माता-पिता और नानी से हुई थी और उसने घर आने की बात कही थी, लेकिन 15 जुलाई को उसकी कार घर के पास ही खड़ी मिली। दादा प्रकाश चंद ने रोते-रोते बताया कि भगवान मेरे लाडले की जगह मुझे ही इस दुनिया से ले जाता। भगवान ने हमारा सबकुछ लूट लिया है।
विज्ञापन

वहीं स्थानीय विधायक जीतराम कटवाल को घटना का पता चलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर गए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को अपराधियों को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने मृतक के घर जाकर परिवार से गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने मृतक के परिवार को पांच हजार रुपये दिए और कहा कि पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी। इस दौरान जिला परिषद शैलजा शर्मा, पूर्व प्रधान अनिल कुमार, नंद लाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed