फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   After the deaths due to poisonous liquor, the department also increased the sampling in Bilasuper

जहरीली शराब से मौतों के बाद बिलासुपर में भी विभाग ने बढ़ाई सैंपलिंग

Sat, 22 Jan 2022 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
After the deaths due to poisonous liquor, the department also increased the sampling in Bilasuper
बिलासपुर। मंडी जिले के सुंदरनगर में जहरीली शराब का मामला सामने आने के बाद बिलासपुर में भी आबकारी विभाग ने मंडी से सटे क्षेत्रों के शराब के ठेकों और संदिग्ध स्थानों पर दबिश शुरू कर दी है। विभाग ने जिले से तीन दिन में 50 के करीब शराब के सैंपल भरकर कंडाघाट लैब भेजे हैं, ताकि इनकी जांच से पता चल सके कि इस शराब में किसी तरह की कोई मिलावट तो नहीं है।
विज्ञापन

पंजाब सीमा से सटे होने के कारण बिलासपुर जिले में भी शराब तस्करों की गतिविधियां तेज रहती है। साल 2021 की बात करें तो बिलासपुर में तीन ट्रक अवैध शराब के सीधे तौर पर पुलिस ने बरामद किए थे। जिनमें से सैकड़ों के हिसाब से शराब की पेटियां बरामद हुई थीं। वहीं, पुलिस थानों के छापों में दस से पंद्रह लीटर अवैध शराब तो बरामद होती ही रहती है। जिसे चाय की दुकानों से लेकर किराना स्टोर के मालिक अवैध रूप से बेचते हैं, लेकिन अभी तक न ही पुलिस और न ही आबकारी विभाग अवैध शराब के मामलों को लेकर इतना संजीदा था। बात अगर श्री नयना देवी जी विस क्षेत्र की करें तो वहां पर मजारी, झिड़ियां और उसके साथ लगते क्षेत्र में न केवल अवैध शराब की बिक्री होती है बल्कि कच्ची शराब बनाई भी जाती है। पुलिस के सिवाय किसी ने भी आज तक इन शराब तस्करों पर कोई कार्रवाई नहीं की। अब मंडी में जहरीली शराब का मामला सामने आने के बाद आबकारी विभाग ने जिला में शराब के ठेकों पर दबिश देना शुरू किया है।
विज्ञापन

आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि मंडी में जहरीली शराब का मामला सामने आने के बाद मंडी सीमा के साथ सटे क्षेत्रों के शराब के ठेकों से सैंपल भरे गए हैं। उन्हें जांच के लिए कंडाघाट भेजा गया है। इसके अलावा विभाग की ओर से संदिग्ध स्थानों पर दबिश भी की गई है, लेकिन अभी तक कुछ हाथ नहीं लगा है। जिले में अभी सैंपल भरने की प्रक्रिया जारी है। जिला के हर शराब के ठेके से शराब के सैंपल भरे जाएंगे और उन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed