फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   After six months, it is necessary to observe the works of Congress: Mahendra

छह माह बीतने के बाद अब कांग्रेस के कार्यों का अवलोकन जरूरी : महेंद्र

Sat, 29 Jul 2023 05:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 05:18 PM IST
विज्ञापन
After six months, it is necessary to observe the works of Congress: Mahendra
-कांग्रेस सरकार की गारंटियों के बारे में लोग खुद को ठगा सा कर रहे महसूस
विज्ञापन

- मंत्री कहते हैं अधिकारी सुनते नहीं, सरकार की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं/भराड़ी(बिलासपुर)। प्रदेश की कांग्रेस सरकार महज झूठी ब्यानबाजी कर रही है। आपदा के समय केंद्र से भरपूर सहयोग मिलने के बाद भी केंद्र सरकार के खिलाफ बयानबाजी से साफ जाहिर है कि कांग्रेस विकास के मुद्दों को दरकिनार करते हुए लोगों का ध्यान भटकाने में जुटी है।
यह बात भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने घुमारवीं में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। धर्माणी ने कहा कि आठ माह पहले सत्ता परिवर्तन हुआ, जिसमें कांग्रेस की सरकार बनी। कांग्रेस सरकार बनते ही सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कार्यभार संभाला तो सब यही जानते थे कि नई सरकार बनी है, इसलिए नई सरकार को कार्य करने के लिए समय देना चाहिए, लेकिन छह माह बीतने के बाद अब अवलोकन करना जरूरी है। कांग्रेस सरकार की गारंटियों के बारे में लोग खुद को ठगा हुआ महसूस करते हैं। सरकार के मंत्री ही एकजुट नहीं हैं। सरकार के मंत्री ही एक दूसरे की बात को गलत ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन

धर्माणी ने कहा कि आपदा के समय प्रदेश की जनता के साथ-साथ आमजन और अन्य सभी राजनीतिक दलों ने सरकार का सहयोग किया। भाजपा के केंद्रीय नेताओं ने सूबे में पहुंचकर जगह-जगह जायजा लिया। लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार आपदा के समय लापरवाह बनी रही। केंद्र से सहयोग मिलने के बाद भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार केंद्र की आलोचना कर रही है जो कि निंदनीय है। मंत्री कहते हैं अधिकारी सुनते नहीं, जिससे सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। खनन माफिया पर अलग-अलग बयानबाजी हो रही है। ऊना में पुलिस कर्मियों को ही बंदी बना लिया गया। यह सब सरकार की मिलीभगत से हो रहा है। एक मंत्री के पुत्र ने सरकार पर आरोप लगाया है कि तबादलों का पैसा लिया जा रहा है। इस पर सरकार को सफाई देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्माणी ने कहा कि हाल ही में पूरे प्रदेश में कारगिल विजय दिवस मनाया गया, लेकिन मुख्यमंत्री किसी भी कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर पाए। इससे साफ हो गया है कि कांग्रेस महज बोट लेने के लिए झूठे अपनेपन का नाटक करती है। इस दौरान मंडल महामंत्री राजेश ठाकुर, घुमारवीं मंडल मीडिया प्रभारी महेंद्र रतवान, किशोरी लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed