फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   After drinking alcohol, he beat his friend with a stick

Bilaspur News: शराब पीने के बाद दोस्त की डंडे से की पिटाई

Sat, 06 Sep 2025 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
After drinking alcohol, he beat his friend with a stick
बरमाणा थाना के तहत हुई घटना, शिकायत पर केस दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एक साथ शराब पीने के बाद घर छोड़ने के लिए मना करने पर एक व्यक्ति ने अपने दोस्त की डंडे से जमकर पिटाई कर दी। घटना बरमाणा थाना के तहत हुई। शिकायत थाना में दर्ज कराई गई है।

शिकायत में मदन लाल ने बताया है कि वह निजी काम से वीरवार को नम्होल बाजार आया था। वहां पर राकू मिला। उसने कहा कि आओ क्यामन जंगल में बैठते हैं। राकू अपने दोस्त की गाड़ी में क्यामन पहुंचा। वह अपनी बाइक पर वहां गया। क्यामन में सड़क के किनारे जंगल में बैठ गए। उन्होंने वहां शराब का सेवन किया। उसके बाद दगसेच में शराब पी। रात 12:00 बजे राकू ने कहा कि बाइक पर उसे घर छोड़ दे। इस पर उसने कहा कि अभी शराब का नशा हुआ, जिस कारण नहीं छोड़ सकता। इतना कहने पर राकू ने लकड़ी के डंडे से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट से सिर, कान सहित अन्य अंगों में चोट आई हैं। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed