फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Affordable generic medicines in AIIMS Bilaspur under PMBJK scheme

Bilaspur News: पीएमबीजेके योजना के तहत एम्स बिलासपुर में सस्ती जेनेरिक दवाइयां

Sat, 09 Nov 2024 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Affordable generic medicines in AIIMS Bilaspur under PMBJK scheme
- अब तक 54,913 रोगियों को मिला लाभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर में स्थापित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र (पीएमबीजेके) इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
यह केंद्र 03 अक्तूबर 2022 को एम्स बिलासपुर कैंपस में खोला गया था। अपनी स्थापना से अब तक इस केंद्र के माध्यम से 54,913 से अधिक रोगियों को सस्ती दरों पर दवाओं की सुविधा प्राप्त हो चुकी है। यहां जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध हैं, जो महंगी ब्रांडेड दवाओं के बराबर हैं, परंतु लागत में काफी कम हैं। यह कदम आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए विशेष राहत का माध्यम बना है। केंद्र में उपलब्ध जेनेरिक दवाइयां प्रभावशीलता और गुणवत्ता के मामले में ब्रांडेड दवाओं के बराबर मानी जाती हैं। फार्मास्यूटिकल्स विभाग द्वारा संचालित यह केंद्र भारतीय जन औषधि योजना के अंतर्गत बीपीपीआई (ब्यूरो ऑफ फार्मा पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग ऑफ इंडिया) के द्वारा संचालित किया जा रहा है।

इस योजना का उद्देश्य कम लागत पर दवाइयों को उपलब्ध कराकर रोगियों के स्वास्थ्य में सुधार लाना है और देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाना है। केंद्र की शुरुआत के बाद से यहां आने वाले रोगियों की संख्या में निरंतर बढ़ी है। जन औषधि केंद्र में मिलने वाली सस्ती और प्रभावी दवाइयों के कारण यहां प्रतिदिन सैकड़ों मरीज उपचार के लिए आते हैं। एम्स बिलासपुर में कार्यरत डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों के अनुसार, इस केंद्र के माध्यम से रोगियों की औषधियों पर होने वाले खर्च में काफी कमी आई है। इससे उन्हें आर्थिक राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed