{"_id":"67cafb7e943cc22b15037a5c","slug":"advocate-solidarity-day-celebrated-in-the-court-premises-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-133271-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कोर्ट परिसर में मनाया गया एडवोकेट सॉलिडेरिटी डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कोर्ट परिसर में मनाया गया एडवोकेट सॉलिडेरिटी डे
Fri, 07 Mar 2025 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 07 Mar 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता अधिनियम संशोधन के निर्णय के वापस होने पर घुमारवीं कोर्ट में जश्न मनाते अधिवक्ता। संवाद
संशोधन निर्णय को वापस लेने पर जताया जेपी नड्डा का आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर) अधिवक्ता अधिनियम 1961 में प्रस्तावित संशोधन को वापस लेने के बाद शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने एडवोकेट सॉलिडेरिटी डे के रूप में मनाया। इस दौरान मिठाई बांटी गई।
संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर विभिन्न बार एसोसिएशन की ओर से कोर्ट परिसर के बाहर जश्न मनाया गया। जानकारी देते हुए कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष लेखराम नड्डा और सचिव श्याम लाल ठाकुर ने बताया कि कमेटी के वीरवार को लिए निर्णय के उपरांत प्रदेश भर में बार संघों द्वारा शुक्रवार को विजय दिवस के रूप में कार्यक्रम मनाया गया। इस कड़ी में जिला बार संघ बिलासपुर में अध्यक्ष विजय ठाकुर, घुमारवीं में अध्यक्ष लेखराम नड्डा, झंडूता में उप प्रधान अजय नड्डा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का आभार व्यक्त किया गया। शुक्रवार को सभी अधिवक्ताओं ने कोर्ट के कार्यों में भाग लिया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।