फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Admission process begins at Kendriya Vidyalaya Ghumarwin

Bilaspur News: केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Fri, 27 Mar 2026 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 27 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Admission process begins at Kendriya Vidyalaya Ghumarwin
कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन, कक्षा 2 से 10 तक ऑफलाइन आवेदन
विज्ञापन

9 अप्रैल को पहली सूची जारी, समय से आवेदन करने की अपील

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिले के केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं में निर्धारित समय-सारणी के अनुसार विभिन्न कक्षाओं में दाखिले किए जाएंगे। विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है।
विद्यालय की प्राचार्या रिंकू कुमारी ने बताया कि कक्षा 1 के लिए पंजीकरण 20 मार्च से 2 अप्रैल तक ऑनलाइन माध्यम से किया जा रहा है। कक्षा 1 की पहली चयन सूची 9 अप्रैल, दूसरी सूची 16 अप्रैल और तीसरी सूची 21 अप्रैल को जारी की जाएगी, यदि सीटें रिक्त रहती हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा 2 से 9 तक (रिक्तियां होने की स्थिति में) प्रवेश प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से होगी। इसके लिए अभिभावक 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 तक विद्यालय में पंजीकरण करवा सकते हैं। इन कक्षाओं की चयन सूची 13 अप्रैल को जारी होगी, जबकि प्रवेश प्रक्रिया 15 से 20 अप्रैल तक पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

दाखिला प्रभारी रिंकू कुमार के अनुसार कक्षा 1 में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 6 वर्ष निर्धारित की गई है और आयु की गणना 31 मार्च के आधार पर की जाएगी। वहीं कक्षा 10 में प्रवेश केवल प्राथमिकता श्रेणी 1 और 2 के छात्रों के लिए ही उपलब्ध रहेगा। प्राचार्या रिंकू कुमारी ने बताया कि कक्षा 1 में ऑनलाइन और कक्षा 2 से 10 तक ऑफलाइन माध्यम से प्रवेश किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक सूचनाएं विद्यालय की वेबसाइट, नोटिस बोर्ड और आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेंगी। साथ ही अभिभावकों से समय पर पंजीकरण सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed