फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   admission in cbse schools

Bilaspur News: जिले के आठ सीबीएसई स्कूलों में अभी तक 2,507 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला

Tue, 07 Apr 2026 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
admission in cbse schools
छात्रों को 10 अप्रैल तक बिना लेट फीस के साथ मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन

प्रत्यके स्कूल में बच्चों की संख्या के आधार पर बनाए गए अलग-अलग सेक्शन
16 अप्रैल से स्कूलों में नियमित कक्षाएं होंगी शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के आठ सीबीएसई मान्यता प्राप्त सरकारी स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। अभी तक स्कूलों में करीब 2,507 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। विद्यार्थी 10 अप्रैल तक बिना लेट फीस के साथ प्रवेश ले सकते हैं। इसके बाद भी प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी, लेकिन विद्यार्थियों को लेट फीस के साथ दाखिला मिलेगा।
सीबीएसई स्कूल में बाल वाटिका से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं। सीबीएसई स्कूलों में दाखिले के लिए विद्यार्थियों का रुझान लगातार बढ़ रहा हैं। विद्यार्थी अधिक संख्या में इन स्कूलों में दाखिला ले रहे हैं। पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर में 283, पीएम श्री राजकीय आदर्श स्कूल तलाई में 528, जुखाला स्कूल में 414, शहीद विजय पाल मेमोरियल पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय स्कूल घुमारवीं में 420, शहीद सूबेदार राजीव कुमार राजकीय स्कूल हटवाड़ में 279, पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय स्कूल भराड़ी में 244, कपाहड़ा स्कूल में 159 और नम्होल स्कूल में 180 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन के अनुसार आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ सकती हैं। सभी सीबीएसई मान्यता प्राप्त सरकारी स्कूल को शैक्षणिक सत्र 2025-26 में दाखिले के आधार पर सेक्शन दिए गए हैं। प्रत्येक स्कूल में बाल वाटिका से लेकर 12वीं कक्षा तक अलग-अलग सेक्शन बनाए गए हैं, जिसमें प्रत्येक सेक्शन में विद्यार्थियों की 40 से 45 सीटें निर्धारित की गई हैं। इसमें नम्होल स्कूल में 28, तलाई स्कूल में 27, कपाहड़ा स्कूल में 27, जुखाला स्कूल में 21, भराड़ी स्कूल में 24, घुमारवीं स्कूल में 28, बिलासपुर स्कूल में 29 और हटवाड़ स्कूल में 16 सेक्शन बनाए गए हैं। वर्तमान समय में स्कूलों में दाखिले के आधार इन सेक्शन की संख्या में बदलाव किया जाएगा। इन सभी स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम चलाने के लिए पर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर है। स्कूलों में 16 अप्रैल से नियमित कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। स्कूल में पहली से 10वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को फ्री टेस्ट बुक प्रदान की जाएगी। स्कूलों में विद्यार्थियों की वर्दी अगले शैक्षणिक सत्र से चेंज की जाएगी। सभी सीबीएसई स्कूलों में पिछले सत्र से चल रहा ड्रेस कोड ही लागू होगा। इन सीबीएसई स्कूलों में अब विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर के पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई करने और प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी में मदद मिलेगी। साथ ही शिक्षा गुणवत्ता और संसाधनों में भी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि स्कूलों में आवश्यक संसाधनों और शिक्षकों की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।


इनसेट
जिले की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजगाईं को भी सीबीएसई मान्यता प्राप्त हो गई है, लेकिन अभी तक उसे सीबीएसई से संबंधित नंबर नहीं मिला है। इस कारण स्कूल में इसी सत्र से सीबीएसई पाठ्यक्रम संचालित करने को लेकर संचय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed