फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   adminstartion give two student fees

तान्या और अनु की पढ़ाई कर खर्च उठाएगा जिला प्रशासन

Mon, 23 May 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Mon, 23 May 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
adminstartion give two student fees
उपायुक्त मानसी सहाय गरीब छात्राओं के साथ इन्हें अब प्रशासन की ओर से मुस्कान योजना के स्नातक तक शिक्षा मुहैया करवाए धन मुहैया - फोटो : अमर उजाला

पढ़ाई में अव्वल रहने के बावजूद पैसे की कमी से पढ़ाई छोड़ने का मन बना रही जिला की दो छात्राओं की स्नातक की पढ़ाई का खर्चा जिला प्रशासन उठाएगा। यह खर्चा प्रशासन द्वारा संचालित 'मुस्कान'  अभियान के तहत वहन किया जाएगा।

विज्ञापन


उपायुक्त मानसी सहाय ठाकुर ने शिक्षा विभाग के माध्यम से इन छात्राओं से संपर्क किया और उनकी पढ़ाई का सारा खर्च उठाने का फैसला किया। जिला प्रशासन के इस फैसले से दोनों बेटियां आगे की पढ़ाई करके उम्मीदों की उड़ान भर सकेंगी।
विज्ञापन


तान्या के दस जमा दो में 80 फीसदी अंक : इसमें तान्या पुत्री मंगतराम निवासी डियारा सेक्टर बिलासपुर ने इस वर्ष दस जमा दो की परीक्षा वाणिज्य संकाय में 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पास की है। आगे वह कॉमर्स की पढ़ाई करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर पारिवारिक परिस्थितियां आगे पढ़ाई करने में बाधा बनकर रही थी। जबकि अनु निवासी नकराणा तहसील श्री न्यना देवी जी ने कला संकाय में 76 प्रतिशत अंकों के साथ दस जमा दो की परीक्षा उतीर्ण की है।


परिवार में वित्तीय संसाधन न होने के कारण उसने आगे की पढ़ाई की उम्मीद दोनों ने छोड़ दी थी। जिला प्रशासन ने दोनों छात्रों के बारे में शिक्षा विभाग से जानकारी प्राप्त करने के बाद संपर्क किया और उन्हें आगे की पढ़ाई करवाने के लिए मदद करने का फैसला लिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed