फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Administration is determined to take the disabled to the polling booth: Abid

दिव्यांग को मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए प्रशासन कृतसंकल्प : आबिद

Thu, 04 Apr 2024 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Administration is determined to take the disabled to the polling booth: Abid
- जिले में 4,172 दिव्यांग मतदाता करेंगे लोस चुनाव में मत का प्रयोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में मतदान के प्रति दिव्यांग मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशासन सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि शत-प्रतिशत मतदान की प्रतिबद्धता के अंतर्गत दिव्यांगों को मतदान के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। ताकि उन्हें मतदान केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने बताया कि जिले में कुल 4,172 दिव्यांग मतदाता हैं। इनमें से 2648 पुरुष, 1524 महिला मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। झंडूता निर्वाचन क्षेत्र में कुल 804 दिव्यांग मतदाता हैं। इसमें 535 पुरुष, 269 महिला मतदाता शामिल हैं। घुमारवीं निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1415 मतदाता हैं। इनमें से 881 पुरुष व 534 महिला मतदाता हैं। बिलासपुर सदर निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1024 मतदाता हैं। इनमें से 615 पुरुष और 409 महिला मतदाता हैं। श्री नयना देवी जी निर्वाचन क्षेत्र में कुल 935 दिव्यांग मतदाता हैं। इनमें से 623 पुरुष, 312 महिला मतदाता शामिल हैं। इन मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने ले जाने की मुफ्त सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जरूरत के अनुरूप अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का भी जिला प्रशासन का पूरा प्रयास है। मतदान केंद्रों पर इन मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर अथवा अन्य जरूरी सुविधाओं को उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि उनकी सहायता के लिए एनसीसी व एनएसएस के स्वयंसेवक मौजूद रहेंगे। निर्वाचन विभाग द्वारा इनके पंजीकरण का कार्य भी किया जा रहा है, ताकि कोई भी मतदाता मत का प्रयोग करने से वंचित न रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि बिलासपुर में शत-प्रतिशत मतदान की संकल्पनाओं के अनुरूप कार्य योजना तैयार कर क्रियान्वयन किया जा रहा है, ताकि लोकसभा चुनाव 2024 में मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed