फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Aditi got first place in poster making competition

Bilaspur News: पोस्टर मेकिंग स्पर्धा में अदिति ने प्राप्त किया पहला स्थान

Fri, 01 Dec 2023 05:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 05:39 PM IST
विज्ञापन
Aditi got first place in poster making competition
- जुखाला महाविद्यालय में मनाया विश्व एड्स दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय जुखाला में रेड रिबन क्लब, एंटी ड्रग सेल, एनएसएस, रोड सेफ्टी क्लब और रोवर रेंजर ने संयुक्त रूप से विश्व एड्स दिवस मनाया। कार्यक्रम में स्थानीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।


इस अवसर पर विद्यार्थियों ने एड्स के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए रैली निकाली। रैली को प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली महाविद्यालय से गसौड़ बाजार से होकर माकड़ी मारकंड पंचायत के कार्यालय तक निकाली गई। वहां पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को एचआईवी के कारण और बचाव से संबंधित जानकारियां दी गईं। इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग, भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पोस्टर मेकिंग स्पर्धा में अदिति ठाकुर, भाषण में रिक्षिता और प्रश्नोत्तरी में अदिति व भावना ने पहला स्थान हासिल किया। इन प्रतियोगिताओं में डॉ. देवेंद्र, प्रो. डिंपल, डॉ. राजकुमार ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। प्राचार्य ने सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को एचआईवी की जानकारी दी। साथ ही नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य विनोद कश्यप, उप-प्रधान देव राज शर्मा, पूनम कुमारी, रेड रिबन क्लब के समन्वयक प्रो. प्रेम, महाविद्यालय का समस्त शिक्षक वर्ग और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed