फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ADC Uma Kant Thakur inspected Baba Balak Nath temple in Shahtalai

Bilaspur News: एडीसी उमा कांत ठाकुर ने शाहतलाई में बाबा बालक नाथ मंदिर का किया निरीक्षण

Mon, 05 May 2025 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 05 May 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
ADC Uma Kant Thakur inspected Baba Balak Nath temple in Shahtalai
बाबा बालक नाथ मंदिर का निरीक्षण करते हुए एडीसी। संवाद
श्रद्धालुओं की सुविधाओं में सुधार के दिए निर्देश, पांच नए बहुउद्देशीय कर्मी तैनात होंगे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई(बिलासपुर)। अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर उमा कांत ठाकुर ने सोमवार को बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई का दौरा किया। उन्होंने मंदिर में शीश नवाकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं को जांचा और संबंधित अधिकारियों को कमियां को दूर करने के निर्देश दिए। ठाकुर ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं को प्रदान की जा रही सेवाओं में किसी भी प्रकार की कोताही सहन नहीं की जाएगी। अतिरिक्त उपायुक्त ने बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास में चल रही कर्मचारियों की कमी पर चिंता जताई और पांच अतिरिक्त बहुउद्देशीय कर्मी की नियुक्ति के आदेश दिए, ताकि व्यवस्थाएं और बेहतर बनाई जा सकें। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं की स्थिति की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed