{"_id":"666596fa1e91474e810c271e","slug":"adb-team-inspected-clusters-of-hp-shiva-project-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-118589-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: एडीबी की टीम ने किया एचपी शिवा परियोजना के क्लस्टरों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: एडीबी की टीम ने किया एचपी शिवा परियोजना के क्लस्टरों का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- टीम के सदस्यों ने किए जा रहे कार्यों को सराहा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की टीम ने रविवार को जिले में एचपी शिवा परियोजना के क्लस्टरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश परियोजना निदेशक डॉ. देविंदर सिंह ठाकुर भी साथ रहे। टीम ने बागवानों के साथ समस्याओं और प्रगति को लेकर विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधि मंडल ने जिले में चल रहे परियोजना के कार्यों की सराहना की।
एडीबी प्रतिनिधित्व मंडल ने सबसे पहले तलवाड़ा क्लस्टर में चल रहे ड्रिप ऑटोमेशन कार्य का निरीक्षण किया। वहां पर उन्होंने सिंचाई योजना के बारे में अधिकारियों और बागवानों से चर्चा की। इसके प्रतिनिधित्व मंडल ने कसोल और करोट में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। यहां पर बागवानों की समस्याओं को भी सुना गया। प्रदेश परियोजना निदेशक डॉ. देविंदर सिंह ठाकुर ने प्रतिनिधित्व मंडल को बताया कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके से किए जा रहे हैं। कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पौधरोपण का कार्य सिंचाई व्यवस्था पूरी होने के बाद ही किया जाएगा। डॉ. देविंदर ने सभी बागवानों से इकट्ठे होकर समूह में कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने बागवानों को विश्वास दिलाया कि विभाग की ओर से उन्हें शत-प्रतिशत सहयोग दिया जाएगा। एडीबी प्रतिनिधिमंडल में शामिल डेनिश लोपेज ने एचपी शिवा परियोजना के कार्यों को सराहा। एडीबी के सिंचाई विशेषज्ञ विकास गोयल ने कहा कि यहां समूहों की सफलता के बाद ही एडीबी ने 6,000 हेक्टेयर में परियोजना को क्रियान्वित करने की हामी भरी है। एडीबी कार्बन क्रेडिट विशेषज्ञ संदीप कांडा ने बताया कि कार्बन क्रेडिट कर बागवानों को अतिरिक्त आय का स्त्रोत उपलब्ध होगा। एचपी शिवा के सभी समूहों की कार्बन क्रेडिट की जाएगी। उधर जिला परियोजना निदेशक डॉ. रमल अंगारिया ने बताया कि एडीबी की टीम ने जिले में परियोजना का निरीक्षण किया। टीम को हर पहलू के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान बागवानों की समस्याओं का समाधान किया। जिला उप निदेशक उद्यान विभाग डॉ. माला शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल और सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान का विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक वशिष्ठ, उद्यान विकास अधिकारी डॉ. संदीप शर्मा, डॉ. सुरेंदर, डॉ. अजय, अतिरिक्त उद्यान विकास अधिकारी रतन सिंह और जिला समन्वय सीएचपीएमए डॉ. प्रियदर्शन शर्मा शामिल रहे। साथ ही जल शक्ति विभाग की ओर से अधिशाषी अभियंता सतीश शर्मा और रविंदर मौजूद रहे।