फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   action on illiagal activity

Bilaspur News: जल शक्ति विभाग के जर्जर भवन को तुरंत खाली कराने के निर्देश

Tue, 13 Jan 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
action on illiagal activity
इंपैक्ट
विज्ञापन

जर्जर भवन में अवैध रूप से चल रहा था सूअर फार्म, एसडीएम ने की कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं मेला ग्राउंड के पास सीर खड्ड किनारे जल शक्ति विभाग के पुराने सरकारी जर्जर भवन को तुरंत खाली कराने के निर्देश दिए हैं। जर्जर भवन के भीतर अवैध रूप से सूअर फार्म चलाए जाने और लोगों को ठहराए जाने का मामला सामने आया था, जिसके बाद कार्रवाई हुई है।
भवन की दीवारों में पड़ी बड़ी-बड़ी दरारें, आसपास फैली गंदगी और सूअर फार्म से निकलने वाला मलमूत्र सीधे सीर खड्ड में मिलना न केवल सरकारी नियमों का उल्लंघन था, बल्कि उन गांवों के लिए भी बड़ा खतरा बन गया था जहां इसी पानी से पेयजल आपूर्ति की जाती है। सोमवार को एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने मामले का कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने जल शक्ति विभाग को सख्त आदेश जारी करते हुए सीर खड्ड किनारे स्थित इस पुराने और जर्जर पंप हाउस भवन को तुरंत खाली करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बताते चलें कि जांच में यह भी सामने आया कि नगर परिषद के सफाई ठेकेदार की ओर से अपने सफाई कर्मचारियों को इस असुरक्षित सरकारी भवन में अवैध रूप से ठहराया गया था, जिससे उनकी जान भी जोखिम में डाली जा रही है। आदेशों में पंप हाउस में अवैध रूप से चल रहे सूअर फार्म को बंद करवाने और भवन की अत्यंत खराब स्थिति को देखते हुए उसे गिराने के निर्देश भी शामिल हैं, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की अनहोनी को रोका जा सके। विभाग को यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि सीर खड्ड के पानी को दूषित होने से बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
मामला ध्यान में आया है। जल शक्ति विभाग को निर्देश जारी किए गए हैं कि जल्द इस जर्जर भवन को खाली करवाया जाए। जो भी यहां पर अवैध रूप से लोग ठहराए गए हैं, उन्हें वहां से हटाया जाए क्योंकि भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। ऐसे में कोई भी घटना घट सकती है। इसके साथ ही इस भवन को गिराने के भी आदेश दे दिए गए हैं।

-गौरव चौधरी, एसडीएम, घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed