फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Action against drug abuse: 11.73 grams of chitta recovered in two cases

Bilaspur News: नशे के खिलाफ कार्रवाई, दो मामलों में 11.73 ग्राम चिट्टा बरामद

Tue, 19 May 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Action against drug abuse: 11.73 grams of chitta recovered in two cases
घुमारवीं और कुल्लू के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

एसटीएफ कुल्लू और घुमारवीं पुलिस ने की कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नशे के खिलाफ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को दो अलग-अलग मामलों में 11.73 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहले मामले में पुलिस थाना घुमारवीं की टीम ने नाकाबंदी के दौरान भगेड़ स्थित फ्लाईओवर के समीप शक के आधार पर युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उससे 6 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान विकास शर्मा निवासी मसौर तहसील घुमारवीं के रूप में हुई।
विज्ञापन

दूसरे मामले में एसटीएफ कुल्लू की टीम ने पट्टा कल्लर फोरलेन पर नाका लगाया था। इस दौरान चंडीगढ़ की ओर से आ रही कार को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर कार की सीट के नीचे पॉलीथीन लिफाफे में छिपाकर रखा 5.73 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान संदीप निवासी गांव कलैहली, डाकघर बजौरा, तहसील सदर जिला कुल्लू के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ जिला पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है और आगे भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed