{"_id":"65182abac22be07fdc03d8c4","slug":"achieving-goals-is-possible-with-positive-thinking-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-6457-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सकारात्मक सोच से लक्ष्य प्राप्त करना संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सकारात्मक सोच से लक्ष्य प्राप्त करना संभव
विज्ञापन
- नघ्यार स्कूल में एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता(बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नघ्यार में व्यावसायिक शिक्षा ग्रहण कर रहे स्कूली विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में रिसोर्स पर्सन सुमन प्रजापति ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सकारात्मक सोच से लक्ष्य प्राप्त करना संभव है। व्यक्तित्व के विकास से व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन को संतुलित रखने में मदद करता है। व्यक्तित्व के विकास में ऐसी बहुत सारी खूबियां छुपी होती हैं, जिन्हें सुधार लेने मात्र से ही आप कई सारी असफलताओं को सफलता में बदल सकते हैं। यह एक सीखने और सुधारने की प्रक्रिया है। इसके लिए समर्पण, दृढ़ संकल्प और नियमित अभ्यास की आवश्यकता है, जो कि विद्यार्थियों को अपने लक्ष्यों की प्राथमिकताओं को समझने के लिए प्रेरित और योजना बनाने में मदद करता है। विद्यार्थियों के सवालों का उत्कृष्टता से उतर देते हुए प्रजापति ने कहा कि सफल कॅरियर की शुरुआत विद्यार्थी जीवन से ही होनी चाहिए। वहीं, जीवन में सदैव अपने और दूसरों के बारे में सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। इस मौके पर वोकेशनल कोऑर्डिनेटर रविंद्र सिंह, ट्रेनर आईटीईएस सीमा कुमारी मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विजय कुमार ने बताया कि गेस्ट लेक्चर विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक रहा।