फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Achhar Singh became the president and Raj Pal became the vice president.

Bilaspur News: अच्छर सिंह अध्यक्ष और राज पाल बने उपाध्यक्ष

Mon, 27 Mar 2023 04:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 04:27 PM IST
विज्ञापन
Achhar Singh became the president and Raj Pal became the vice president.
-जिला विश्वकर्मा सभा के सदर ब्लॉक की बैठक का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला विश्वकर्मा सभा के सदर ब्लॉक की बैठक घागस में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सभा के कार्यकारी अध्यक्ष बाबू राम भाटिया ने की। बैठक का संचालन श्याम लाल ने किया। बैठक में सभा की ब्लॉक स्तर की इकाइयां बनाई गईं।

इसमें सर्वसम्मति से सेवा दास को संयोजक, अच्छर सिंह उर्फ बबलू को ब्लॉक अध्यक्ष, राज पाल को उपाध्यक्ष, राम पाल को महासचिव, नरेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष, रूप लाल और राजेश कौंडल को सदस्य, पिस्तू राम और लेखराम को सलाहकार बनाया गया। श्याम लाल ने बताया कि विश्वकर्मा सभा राज्य स्तर पर पंजीकृत है। हर जिले में सभा के सदस्यों की सदस्यता शुरू की जा चुकी है। हर ब्लॉक में चुनाव भी करवाएं जाएंगे। सभा की ओर से अपने इस समाज में घर-घर जाकर सदस्य बनाए जाएंगे। सभा के सदस्य नशे के खिलाफ अभियान भी चलाएंगे। इसके अलावा जिन गरीब परिवारों के बच्चे शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रहे हैं, उन बच्चों को शिक्षित करने के लिए सरकार के ध्यान में लाकर शिक्षित करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि घुमारवीं, श्री नयना देवी जी और झंडूता में भी सभा की ब्लॉक सत्र की इकाइयां बनाईं जाएंगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बाबू राम, जीत राम भाटिया, श्याम लाल, नरेंद्र कुमार, हीरा पाल चौहान, संजय कुमार, लेखराम, रितेश कौंडल, राजेंद्र कौंडल, जगदीश कुमार, रामलाल, संजीव कुमार और अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed