{"_id":"655749af60b22e17c004f394","slug":"accused-husband-sent-to-judicial-custody-in-newly-married-womans-death-case-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-8746-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नव विवाहिता मौत मामले में आरोपी पति न्यायिक हिरासत में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नव विवाहिता मौत मामले में आरोपी पति न्यायिक हिरासत में भेजा
विज्ञापन
- दिवाली की रात घर के कमरे में फंदे से लटकी मिली थी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं के तहत पट्टा गांव में 12 नवंबर दिवाली की रात हुई नवविवाहिता की मौत के मामले में तीन दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी पति को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से न्यायालय ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
बताते चलें कि दीपावली की रात पट्टा गांव में एक नव विवाहित ने संदिग्ध परिस्थितियों में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद मृतक युवती के मायका पक्ष ने मृतका के पति, अन्य परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने मायका पक्ष की शिकायत पर मृतका के पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। इसको शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया था। वहां से न्यायालय ने आरोपी पति को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। वहीं अब उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मृतका हेमा और आशीष धीमान की शादी करीब पांच माह पहले हुई थी। मृतका का पति हिमाचल पथ परिवहन निगम में बतौर चालक अपनी सेवाएं दे रहा था। दिवाली को आशीष छुट्टी पर घर आया था। परिजनों के अनुसार शाम को अपने कमरे में चली गई थीं। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो आशीष उसे बुलाने कमरे में गया, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद उसे कमरे में दुपट्टे से लगाए फंदे से लटकता हुआ पाया गया था। आशीष ने उसे नीचे उतारा और सिविल अस्पताल घुमारवीं ले आया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस उप अधीक्षक चंद्रपाल सिंह ने बताया कि नवविवाहित मौत के मामले में आरोपी पति का तीन दिन के पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जारी किए हैं।