फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   accused arrested with charas

Bilaspur News: 910 ग्राम चरस के साथ दंपती समेत पांच गिरफ्तार

Thu, 23 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
accused arrested with charas
जम्मू और कुल्लू के रहने वाले हैं पांचों आरोपी
विज्ञापन

झंडूता थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम (एसडीटी) ने धराड़सानी फोरलेन लिंक रोड क्षेत्र में 910 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना झंडूता में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार एसडीटी बिलासपुर की टीम ने धराड़सानी फोरलेन लिंक रोड क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान दो वाहनों की जांच की। इस दौरान वाहनों से 910 ग्राम चरस (कैनाबिस) बरामद हुई। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चरस कहां से लेकर आए थे और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। आरोपियों की पहचान सौरव कुमार (28) पुत्र जगदीश राज निवासी विकासनगर, पटोली जम्मू, अक्षा (28) पत्नी सौरव कुमार, हरीश ठाकुर (20) पुत्र मोती लाल निवासी पाथला तहसील जरी कुल्लू, सुमंत शर्मा (22) पुत्र ओम प्रकाश शर्मा निवासी धरमौर तहसील जरी कुल्लू और प्रियांशु ठाकुर (21) पुत्र शेर सिंह निवासी बगयाड़ा तहसील जरी कुल्लू शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अभिषेक धीमान ने बताया कि नशे के खिलाफ जिला पुलिस का अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि धराड़सानी फोरलेन लिंक रोड क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान 910 ग्राम चरस बरामद कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है और नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed