फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   accused arrested

ट्रक चोरी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Mon, 26 Sep 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
accused arrested
बिलासपुर। सदर थाना पुलिस ने ट्रक चोरी की शिकायत मिलने के बाद 24 घंटे के भीतर मामला सुलझा लिया। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जबकि चोरी ट्रक को सुंदरनगर से ढूंढ निकाला है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बंदला संपर्क मार्ग पर खड़ा ट्रक चोरी हो गया था। इसकी शिकायत ट्रक चालक सुनील कुमार निवासी गांव सिहड़ा डाकघर बिनौला जिला बिलासपुर ने सदर थाना में दर्ज करवाई थी। शिकायत में सुनील कुमार ने बताया कि 22 सितंबर को ट्रक को बंदला सड़क पर विद्युत बोर्ड के कार्यालय के पास खड़ा किया था। शनिवार रात को जब ट्रक के पास गया तो ट्रक वहां नहीं था। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से ट्रक चोरी करने वाले व्यक्ति का पता लगाया और उसे सुंदरनगर से ट्रक के साथ पकड़ लिया। आरोपी की पहचान निवासी गांव भराथु डाकघर बिनौला जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed