{"_id":"62c335eade061d1f3f594c47","slug":"accused-arrested-bilaspur-news-sml414208913","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक के साथ नाबालिग सहित दो पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की बाइक के साथ नाबालिग सहित दो पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। बरमाणा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक नाबालिग सहित दो लोगों को पकड़ा है। पूछताछ में पता चला है कि दोनों ने बाइक को कांगड़ा जिला के शाहपुर से चोरी किया था। चोरी का मामला शाहपुर थाना में दर्ज है। आगामी कार्रवाई के लिए आरोपियों को शाहपुर पुलिस को सौंपा जाएगा।
जानकारी के अनुसार रविवार रात को पुलिस दल ने घागस चौक के पास नाकाबंदी की थी। इसी बीच शिमला की तरफ से बाइक सवार दो लोगों को संदेह होने पर रोका गया। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। दोनों सवार बाइक के कागजात भी मौके पर नहीं दिखा सके। निरीक्षण करने पर बाइक का लॉक और मीटर भी गायब मिले। पेट्रोल की टंकी का ढक्कन भी टूटा हुआ पाया गया। चेसिस नंबर भी नहीं पढ़ा जा रहा था। पुलिस ने तलाशी ली तो नाबालिग किशोर के पास नट खोलने और लगाने के लिए प्रयोग होने वाले औजार (सॉकेट) मिले। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर दोनों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। व्यस्क आरोपी की पहचान राजन (20) निवासी गांव परसेल डाकघर वोटू तहसील शाहपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।