फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   accident on nh

टायर फटने से अनियंत्रित होकर बाइक से टकराई जीप

Sun, 18 Jul 2021 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
accident on nh
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे-103 पर रविवार सुबह करीब 10 बजे टायर फटने से जीप एक बाइक से टकरा गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। इसके कारण बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बाइक और गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब 10 बजे जीप हमीरपुर से घुमारवीं की तरफ जा रही थी। जब गाड़ी दधोल क्षेत्र में पहुंची तो अचानक टायर फट गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और देखते ही देखते गाड़ी साइड खड़ी बाइक से टकरा गई। गनीमत रही कि इस दौरान सड़क किनारे कोई राहगीर नहीं था, नहीं तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। बाइक और गाड़ी चालक में समझौता हो गया। गौर हो कि इस हाईवे पर पिछले 12 दिनों में यह पांचवां हादसा है। भराड़ी थाना प्रभारी अश्वनी ने बताया कि बाइक और जीप चालक में समझौता हो गया है। इस कारण मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed