{"_id":"600478e68ebc3e333f77086e","slug":"accident-bilaspur-news-sml3580746102","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़-मनाली एनएच पर 50 फीट गहरी खाई में गिरी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़-मनाली एनएच पर 50 फीट गहरी खाई में गिरी कार
विज्ञापन
स्वारघाट के समीप सड़क से लुढ़की पंजाब के पर्यटकों की कार।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वारघाट (बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वारघाट के समीप संतोषी माता मंदिर के पास एक तीखे मोड़ पर पर्यटकों की कार लुढ़ककर 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। कार सवार सभी पर्यटक पंजाब के फिरोजपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए नालागढ़ ले जाया गया। इस संदर्भ में पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया है।
मिली जानकारी के अनुसार कार पीबी 22 एम 5087 में पंजाब के फिरोजपुर से तीन पर्यटक मनाली घूमने जा रहे थे। शनिवार रात जब पर्यटकों की कार स्वारघाट के समीप संतोषी माता मंदिर के पास पहुंची तो तीखे मोड़ पर चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और कार करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में कार सवार तीनों पर्यटक बाल-बाल बच गए। कार में चालक अनुराग (34), अभिषेक (28) और रूप (27) थे। दुर्घटना में अभिषेक चौहान निवासी फिरोजपुर कैंट के सिर और मुंह पर चोटें आई हैं। उसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से एफआरयू नालागढ़ उपचार के लिए ले जाया गया है।
डीएसपी श्री नयनादेवी जी अभिमन्यु वर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि उपचार के बाद घायल अभिषेक को नालागढ़ अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस संबंध में पुलिस थाना स्वारघाट में फिलहाल अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।