फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   accident

पहले कार से टक्कर मारी, फिर बंदला रोड पर फेंक दिया युवक

Thu, 14 Jan 2021 11:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
accident
बिलासपुर। लोहड़ी पर्व पर बिलासपुर बस अड्डा के पास नैनो कार में सवार युवकों ने एक युवक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद युवकों ने घायल को अस्पताल ले जाने के बजाय उसे बंदला के पास खाई में फेंक दिया। मृतक मत्स्य विभाग का आउटसोर्स कर्मचारी था। वहीं मौके पर मौजूद मत्स्य विभाग के दूसरे कर्मी ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर युवक को खाई से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना के अंतर्गत रोहित खिट्टा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि रात 8 बजे के आसपास बस अड्डा बिलासपुर के पास मौजूद था। तब वहां एक नैनो कार के चालक ने विनोद कुमार गांव तलवाड़ डाकघर चांदपुर को टक्कर मार दी। नैनो कार के चालक ने विनोद कुमार को अपनी कार में अस्पताल ले जाने के लिए बिठाया। बाद में उन्होंने आरएच बिलासपुर और अन्य निजी अस्पतालों से पुष्टि की लेकिन घायल विनोद कुमार किसी भी अस्पताल में नहीं था। उन्हें संदेह हुआ कि उपरोक्त नैनो कार चालक ने कहीं घायल विनोद कुमार को फेंक दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना देने के बाद जांच शुरू की गई। पुलिस को घायल विनोद कुमार शिव मंदिर के पास बंदला रोड पर मिला। पुलिस ने घायल को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया। एसपी और एएसपी बिलासपुर ने भी घटनास्थल का दौरा किया। डीएसपी संजय शर्मा ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मात्स्यिकी निदेशालय बिलासपुर तथा हिमाचल प्रदेश एक्वाकल्चर, फिशिंग एंड मार्केटिंग सोसायटी के अधिकारियों व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed