{"_id":"5fd79aa78ebc3e3eaf21579f","slug":"accident-bilaspur-news-sml354517628","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक टक्कर मारकर धुंध का फायदा उठाकर फरार, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक टक्कर मारकर धुंध का फायदा उठाकर फरार, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वारघाट (बिलासपुर)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़-मनाली पर गरामोड़ा टोल बैरियर के समीप अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक पिकअप चालक की मौत हो गई। पिकअप चालक कुछ तकनीकी खराबी आने के चलते वाहन को देख रहा था कि किसी अज्ञात ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल आनंदपुर साहिब ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक चालक की पहचान रणजीत सिंह निवासी कुठेड़ा जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
जानकारी अनुसार रणजीत सिंह और नासिरदीन निवासी मलांगन पिकअप नंबर एचपी 23 ए 1209 में भैंसें भरकर कुठेड़ा से खन्ना (फतेहगढ़ साहिब) पंजाब की तरफ जा रहे थे। जब पिकअप कैंचीमोड़ से नीचे उतराई में जा रही थी तो चालक रणजीत सिंह को लगा कि गाड़ी ब्रेक छोड़ रही है। उसने गरामोड़ा टोल बैरियर के समीप पिकअप को खड़ा किया और दोनों पिकअप को चेक करने लगे। स्वारघाट से पंजाब की तरफ जा रहे एक अज्ञात ट्रक ने रणजीत सिंह को टक्कर मार दी। घनी धुंध का फायदा उठाकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घायल रणजीत सिंह को उसका साथी नासिरदीन उपचार के लिए सिविल अस्पताल आनंदपुर साहिब ले गया। जहां पर डॉक्टर ने रणजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना मिलने के बाद स्वारघाट पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के साथी नासिरदीन के बयान कलमबद्ध किए। कोरोना टेस्ट करने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। स्वारघाट पुलिस ने पिकअप और भैंसों को अपने कब्जे में लेकर मुकद्दमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार अज्ञात ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। डीएसपी श्री नयनादेवी अभिमन्यु वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।