फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   accident

शालूघाट में ट्रक की टक्कर से राहगीर की मौके पर मौत

Thu, 26 Nov 2020 10:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
accident
बिलासपुर। बरमाणा थाना के अंतर्गत खारसी चौक से अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री शालूघाट की तरफ जाने वाली सड़क पर ट्रक की टक्कर से राह चलते व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। वहीं पुलिस थाना बरमाणा में इस संदर्भ में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस चौकी खारसी की टीम ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, वहीं ट्रक चालक मौके से फरार से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी को जाने वाली सड़क पर शालूघाट के पास ट्रक नंबर 62 ए 7023 के चालक ने सड़क पर पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर की लगी कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक ट्रक चालक मौके से फरार हो चुका था। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है। डीएसपी बिलासपुर संजय शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान जीतराम (38) पुत्र बलिराम गांव डगोयल सहनाली, डाकघर कंधर, जिला सोलन के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed