फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ACC management should immediately negotiate with the labor union

Bilaspur News: एसीसी प्रबंधन मजदूर संघ के साथ शीघ्र करे समझौता वार्ता

Sat, 07 Oct 2023 04:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 04:12 PM IST
विज्ञापन
ACC management should immediately negotiate with the labor union
-दी गागल एसीसी फैक्ट्री मजदूर संघ ने की मांग
विज्ञापन

-बोले, एक साल बीत जाने के बाद भी नहीं हुई वार्ता

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। दी गागल एसीसी फैक्ट्री मजदूर संघ की बैठक बरमाणा में यूनियन कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष काला राम कश्यप ने की। बैठक में मजदूरों की मांगों पर चर्चा की गई। संघ ने कंपनी से समझौता वार्ता को शीघ्र कराने की मांग रखी।

बैठक में बताया गया कि समझौता वार्ता 1 सितंबर 2022 से होनी थी, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी यह नहीं हो पाई। इसका मुख्य कारण फैक्ट्री के मालिक का बदलना और दो महीने प्लांट का बंद रहना है। इसके बाद भी लंबा समय बीत जाने के बावजूद कामगारों के प्रति गागल प्रबंधक वर्ग का रवैया सकारात्मक नहीं है। इस कारण कामगारों में रोष व्याप्त है। यह समझौता वार्ता की प्रक्रिया करीब 24 साल से लगातार चली आ रही है। प्रबंधक वर्ग ने आश्वासन दिया था कि वेज बोर्ड कर्मचारियों का वेतन समझौता होने के बाद अन्य कामगारों का वेतन तय कर दिया जाएगा। प्रबंधन ने नियमित कर्मचारियों की पिछले कई दशकों से चली आ रही पुरानी प्रक्रिया को वर्तमान में भी सुचारू रूप से ही लागू रखा है। मजदूर संघ बरमाणा के श्रमिक पिछले 30-35 साल से नियमित रूप से एसीसी गागल प्लांट में विभिन्न विभागों में चार शिफ्टों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन न आज तक इन श्रमिकों को नियमित किया गया न ही इनको आवास सुविधा प्रदान की गई। इनके ऊपर दिन-प्रतिदिन कार्य का बोझ बढ़ता जा रहा है। श्रमिकों ने विपरीत समय में भी उद्योग का साथ दिया है और आगे भी देते रहेगें। प्रबंधन से आग्रह है कि गरीब मजदूरों की जो वेतन समझौता वार्ता रुकी है उसे शीघ्र कराएं। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष नानक चंद ठाकुर, गगनेश कुमार, प्रेमलाल शर्मा, राजेश कुमार, श्याम लाल, दलीप कुमार, संजय कुमार, अनिल कुमार, राम प्रसाद, लेख राज, सोहन लाल, कश्मीर सिंह, जोगिंद्र सिंह, नीलम कुमार महेंद्र कुमार सहित 300 सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed