फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ABVP will start campaign against drugs from 28th February

Bilaspur News: एबीवीपी 28 फरवरी से नशे के खिलाफ शुरू करेगा अभियान

Tue, 25 Feb 2025 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Tue, 25 Feb 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
ABVP will start campaign against drugs from 28th February
बिलासपुर के परिधि ग्रह में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते एबीवीपी कार्यकर्ता । संवाद
नुक्कड़ नाटक, रैलियों के माध्यम से युवाओं को किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन

-परिषद के कार्यकर्ताओं ने नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर जताई चिंता

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासुपर। प्रदेश में नशे के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जागरुकता अभियान चलाएगा। अभियान के दौरान रैलियों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं को नशे के प्रति जागरूक किया जाएगा। यह जानकारी एबीवीपी के जिला संयोजक निखिल राजपूत ने दी।

बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि परिषद 28 फरवरी से अभियान शुरू करेगा। 28 फरवरी से 5 मार्च तक परिषद सभी इकाइयां ज्ञापन अभियान चलाएंगी। 3 से 6 मार्च तक संगोष्ठियां होंगी। 5 से 10 मार्च तक पर्चा वितरण कार्यक्रम होगा। 7 मार्च को नशे के खिलाफ रैली निकाली जाएगी। इसके बाद 10 से 20 मार्च तक राष्ट्रीय कला मंच के सहयोग से नुक्कड़ नाटक आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि विभिन्न संगठन और संस्थाएं नशे के खिलाफ अभियान चला रही हैं, लेकिन इसके सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आ रहे हैं। इसलिए परिषद ने निर्णय लिया है कि युवाओं को नशे से दूर करने के लिए युवाओं के बीच जाकर अभियान चलाएगी। निखिल ने कहा कि शिक्षा और खेल का हब माना जाने वाला बिलासपुर आज नशे का हब बन रहा है। युवाओं के बीच नशे की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ रही है और इससे उन्हें दूर करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि परिषद पहले से इसके खिलाफ आवाज उठा रहा है, लेकिन नेताओं ने इस विषय पर कोई ध्यान नहीं दिया, जिसका परिणाम आज सबसे सामने है। नशे का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। इस मौके पर बिलासपुर कॉलेज इकाई अध्यक्ष आयुष भारद्वाज, राष्ट्रीय कला मंच से कशिश चंदेल और थिंक इंडिया की ओर से कृष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed