फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ABVP will make 1.67 lakh members

Bilaspur News: एबीवीपी 1.67 लाख बनाएगी सदस्य

Sun, 20 Apr 2025 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
ABVP will make 1.67 lakh members
घुमारवीं में हुई प्रदेश अभाविप की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

परिषद ने प्रदेश के शिक्षण संस्थानों से 1,67,090 सदस्यता का रखा लक्ष्य

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रदेश समीक्षा योजना बैठक शिवा बीएड कॉलेज घुमारवीं में हुई। बैठक में प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्य योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में गत वर्ष के अखिल भारतीय, संगठनात्मक और रचनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। बैठक में आगामी वर्ष की कार्ययोजना बनाई गई। इस साल विद्यार्थी परिषद ने प्रदेश के स्कूलों, महाविद्यालयों एवं व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में 1,67,090 सदस्यता करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। संगठन ने युवाओं को जोड़ने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को सशक्त करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया कि प्रदेश में लगातार बढ़ रहे नशे की प्रवृत्ति को देखते हुए परिषद अभिनिवृति-नशे से मुक्ति अभियान को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी रूप से चलाएगी। इस अभियान के तहत विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया जाएगा। कॉलेज एवं विश्वविद्यालयों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभाविप का मानना है कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी शक्ति है और यदि युवा नशे की गिरफ्त में आएंगे तो राष्ट्र का भविष्य अंधकारमय हो सकता है। इसलिए परिषद समाज के हर वर्ग से आह्वान करती है कि वह इस अभियान में सक्रिय सहभागिता करें और नशे के खिलाफ जन जागरण में योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बैठक में परिषद की विभिन्न गतिविधियों जैसे छात्रा सम्मेलन, जनजातीय सम्मेलन, राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस, राष्ट्रीय युवा दिवस, सामाजिक समरसता दिवस, छात्रा संसद व सामाजिक अनुभूति, प्रदेश अभ्यास वर्ग, प्रदेश अधिवेशन की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा परिसरों में जाकर युवाओं तक पहुंचने की योजनाओं को विस्तार देने पर भी जोर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि परिषद का लक्ष्य केवल संगठन विस्तार नहीं, बल्कि छात्र हितों की रक्षा और राष्ट्र के प्रति जागरूकता का निर्माण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed