फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ABVP submitted memorandum to the principal

एबीवीपी ने मांगों को लेकर प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

Fri, 12 Nov 2021 12:09 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
ABVP submitted memorandum to the principal
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई बिलासपुर के सदस्य प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते हुए। -संवाद - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई बिलासपुर की ओर से कॉलेज प्रधानाचार्य को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय प्रशासन से कक्षाओं को पूरा सप्ताह चलाने की मांग की । वर्तमान में महाविद्यालय में केवल दो ही दिन एक कक्षा को बुलाया जा रहा है। इस कारण विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम पीछे छूटता जा रहा है।
विज्ञापन

परिषद ने कहा कि अगले माह से परीक्षाएं भी शुरू होने जा रही हैं, इसलिए विद्यार्थी परिषद का यह मानना है कि कक्षाओं को पूरा सप्ताह सुचारु रूप से चलाना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम पूरा हो सके और आने वाली परीक्षाओं में अच्छे परिणाम आएं। इकाई अध्यक्ष शीतल ने बताया कि विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय की कैंटीन में सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की। उन्होंने बताया कि कैंटीन में प्रतिदिन विद्यार्थियों का आना लगा रहता है तथा कभी कभी छोटी वारदातें भी हो जाती हैं। इसलिए वहां कैमरा का होना आवश्यक है।
विज्ञापन

इकाई मंत्री रोहित चौधरी ने बताया कि कॉलेज चौक पर आए दिन दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। प्रतिदिन महाविद्यालय के अनेकों विद्यार्थी सड़क आर पार करते हैं इसलिए कॉलेज चौक पर एक ओवरहेड ब्रिज का निर्माण किया जाए। जिला संयोजक पार्थ शर्मा ने कहा कि यदि अगले सप्ताह सोमवार तक यदि विद्यार्थियों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed