फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Abhishek and Aditi chosen as best volunteers in the ceremony

Bilaspur News: समारोह में अभिषेक, अदिति को चुना श्रेष्ठ स्वयंसेवी

Mon, 03 Mar 2025 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 03 Mar 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Abhishek and Aditi chosen as best volunteers in the ceremony
जुखाला कॉलेज में आयोजित एनएसएस के समापन शिविर पर दीप प्रज्जवलित करते मुख्यातिथि। संवाद
-जुखाला कॉलेज में एनएसएस शिविर का हुआ समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय जुखाला में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन हुआ। शिविर की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल सिंह ने की।

इस दौरान स्वयंसेवियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्वयंसेवियों ने साइबर क्राइम के ऊपर एक नाटक भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में छात्र वर्ग में अभिषेक और छात्रा वर्ग में अदिति ठाकुर को श्रेष्ठ स्वयंसेवी चुना गया। इस अवसर पर सह आचार्य राजेश कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। एनएसएस प्रभारी अमन शर्मा ने मुख्यातिथि और प्राचार्य का स्वागत व अभिनंदन किया। प्राचार्य ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना एक प्रक्रिया नहीं बल्कि जीने का एक तरीका है। यह योजना हमें एक समूह में कार्य करने के लिए प्रेरित करती है। मुख्यातिथि ने स्वयंसेवियों को जीवन में कड़ी मेहनत करने की सलाह दी और समय के सदुपयोग पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह योजना खुद से पहले दूसरों के हित में बनी है। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed