{"_id":"6548c42b5a5d7e857e0ad9f7","slug":"abhinav-met-union-minister-anurag-thakur-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-8243-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मिले अभिनव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मिले अभिनव
विज्ञापन
-लोकसभा चुनाव को लेकर सोशल मीडिया की तैयारियाें की योजना की साझा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक अभिनव ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से 'युवा भारत अभियान' को लेकर मुलाकात की। प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक अभिनव ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री से इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सोशल मीडिया की तैयारियां योजना साझा की।
सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं, केंद्र सरकार द्वारा भाजपा सांसदों के माध्यम से प्रदेश में हुए विकास कार्यों को युवा वर्ग तक कैसे पहुंचाया जाए, इस पर चर्चा हुई। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने 31 अक्तूबर को युवाओं के लिए शुरू किए गए एक बहुत बड़े राष्ट्रव्यापी संगठन मेरा युवा भारत पर विस्तृत चर्चा की। यह देश के हर युवा को एक मंच, एक प्लेटफार्म पर लाने का बहुत बड़ा माध्यम बनेगा। कहा कि MY Bharat (http://mybharat.gov.in) पोर्टल पर प्रदेश के युवाओं को कैसे जोड़ा जाए, इस पर अनुराग ठाकुर का मार्गदर्शन मिला। अभिनव ठाकुर ने कहा कि इसके साथ वर्तमान कांग्रेस सरकार की नाकामियों, झूठे वादों को कांग्रेस फेल गारंटी फेल के तहत प्रदेश के युवाओं को अवगत करवाया जाएगा। वर्तमान समय में सोशल मीडिया की अहमियत को देखते हुए बूथ स्तर पर समर्थ युवाओं को नमो योद्धा के रूप में गठित करना है। युवा वर्ग में फर्स्ट टाइम वोटर तक सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफार्म के माध्यम से कैसे पहुंचा जाए, इस पर योजना बन रही है। मुलाकात के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज शर्मा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।