फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Aarti honored in Bihar for her outstanding contribution in the field of social service

Bilaspur News: समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए बिहार में सम्मानित हुईं आरती

Sun, 12 Oct 2025 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Aarti honored in Bihar for her outstanding contribution in the field of social service
बिहार में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर सम्मान प्राप्त करती बिलासपुर की आरती। स्रोत: आयोजक
स्वास्थ्य व पोषण शिविरों, बालिका सशक्तीकरण अभियानों में रहती हैं सक्रिय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बालिका दिवस के अवसर पर बिलापसुर की बेटी आरती शर्मा को समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उनको यह सम्मान जिला बाल विकास अधिकारी रश्मि कुमारी ने प्रदान किया।

आरती को प्रशस्ति पत्र जिला मजिस्ट्रेट तुषार सिंगला के हस्ताक्षर के साथ दिया गया, जो उनके कार्यों की उच्च स्तरीय मान्यता को दर्शाता है। पिछले एक वर्ष से बेगूसराय में कार्यरत आरती शर्मा ने समुदाय आधारित कार्यक्रमों, स्वास्थ्य व पोषण शिविरों, बालिका सशक्तीकरण अभियानों और शिक्षा को बढ़ावा देने वाली पहलों के माध्यम से लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। पिरामल फाउंडेशन के विजन के अनुरूप उन्होंने बालिका कल्याण, स्वास्थ्य और शिक्षा को जोड़ते हुए जमीनी स्तर पर स्थायी बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया है। इससे पहले भी आरती शर्मा को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उनके उल्लेखनीय प्रयासों के लिए सम्मानित किया जा चुका है। उनकी निष्ठा और कार्यशैली आज हर उस लड़की के लिए प्रेरणा का प्रतीक है, जो समाज में बदलाव लाने का सपना देखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed