{"_id":"d573c05f6f38e381d7456984623c98ac","slug":"aanual-function-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदीप और मीनाक्षी को बेस्ट स्टूडेंट का अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदीप और मीनाक्षी को बेस्ट स्टूडेंट का अवार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहतलाई(बिलासपुर)।
Updated Thu, 11 Feb 2016 07:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नघ्यार में वीरवार को वार्षिक पारितोषक वितरण समारोह मनाया गया। पाठशाला के प्रधानाचार्य करतार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन
समारोह में छात्र वर्ग में संदीप और छात्रा वर्ग में मीनाक्षी सोनी को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के खिताब से नवाजा गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अल्का और सहेलियों ने सरस्वती वंदना से किया। स्कूल के प्रधानाचार्य करतार सिंह ने स्कूल की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट पढ़ी। इस अवसर पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
इसमें लोक नृत्य और पंजाबी भंगड़ा प्रस्तुत कर समां बांधा। इसमें नेहा और सहेलियों ने चंद चढ़या बड़ी दे होले... तानिया और सहेलियों ने काला घघरा सयाईके..., इस गराईं दे लम्बड़ा...।
विज्ञापन
आरती, मंजू और सहेलियों ने पहाड़ी गिद्दा प्रस्तुत करते हुए चंबे दिए गदणी स्टेज पर नची। शिखा, रीतिका और सहेलियों ने नाटी में रोहड़ू जाणा मेरी आमिये... पर पहाड़ी नाटी प्रस्तुत कर तालियां बटोरी।
मीनू और सहेलियों ने पंजाबी गिद्दा कुड़ई ऐ शौकिन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मूलराज, हरीश भारद्वाज, केवल शर्मा, संजय कुमार, यशोधा देवी, राज कुमारी, बर्फी राम, दीप कुमार, राम प्रकाश, प्रशांत ,हंसराज, तिलक राज शर्मा, पंकज धीमान, संतोष शर्मा, रेखा धीमान, राकेश कुमारी, मधु शर्मा, मीनू शर्मा और कमल देव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
इन छात्रों को मिला सम्मान
मुख्यातिथि ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कारों से नवाजा। इसमें मनु शर्मा, अंकिता भारद्वाज ,गौरी, कार्तिक भारद्वाज, नेहा शर्मा, तानीय शर्मा, ईशा कुमारी, रीतेश शर्मा, रीतिका, दीक्षा, किरण लता, ओमां देवी, प्रियंका संधू, दीपिका कुमारी, शालिनी शर्मा, मीनाक्षी सोनी, अक्षय कुमार, जय प्रकाश को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जबकि संदीप और मीनाक्षी सोनी को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के अवार्ड से नवाजा गया।