फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Aadhaar seeding of landowners continues at Panchayat level in Ghumarwin: SDM

घुमारवीं में पंचायत स्तर पर भू-मालिकों की आधार सीडिंग जारी : एसडीएम

Sun, 30 Nov 2025 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 30 Nov 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar seeding of landowners continues at Panchayat level in Ghumarwin: SDM
प्रत्येक पंचायत के लिए एक निश्चित दिन किया गया है निर्धारित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल में भू-मालिकों की आधार सीडिंग का कार्य पंचायत स्तर पर तेज़ी से चल रहा है। यह जानकारी एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि उपमंडल की सभी ग्राम पंचायतों में संबंधित पटवारियों के माध्यम से आधार सीडिंग को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है।

एसडीएम ने कहा कि कई पंचायतें एक से अधिक पटवार क्षेत्रों में विस्तृत होने के कारण प्रत्येक पंचायत के लिए एक निश्चित दिन निर्धारित किया गया है। तय दिन पर पटवारी, पंचायत सचिवों के सहयोग से संबंधित पंचायत में ही आधार सीडिंग का कार्य कर रहे हैं, जिससे लोगों को सुविधा मिल रही है। उन्होंने ग्राम पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, सचिव और वार्ड सदस्यों से भी आग्रह किया कि वे उन सभी भू-मालिकों को समय पर सूचित करें, जिनकी भूमि की आधार सीडिंग अभी तक लंबित है, ताकि कोई भी व्यक्ति इस प्रक्रिया से वंचित न रह जाए। एसडीएम ने उपमंडल के सभी भू-मालिकों से अपील की है कि जिनकी आधार सीडिंग अभी तक नहीं हुई है, वे शीघ्र दस्तावेज़ सत्यापन करवाएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को जल्द पूर्ण करना आवश्यक है। एसडीएम ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रहा है और सभी भू-मालिक जल्द से जल्द अपनी आधार सीडिंग पूरी करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed