फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A youth was attacked in Bharari's Hambot, receiving 18 stitches on his head.

Bilaspur News: भराड़ी के हम्बोट में युवक पर जानलेवा हमला, सिर में आए 18 टांके

Thu, 01 Jan 2026 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 01 Jan 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
A youth was attacked in Bharari's Hambot, receiving 18 stitches on his head.
6 से 7 नकाबपोशों ने दराट व डंडों से किया हमला, हमीरपुर में उपचाराधीन
विज्ञापन

घायल को हमीरपुर ले जाने के लिए परिजनों, एंबुलेंस कर्मियों को करनी पड़ी मशक्कत
हमला करने वाले दो आरोपी पहचाने, केस दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हम्बोट क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के सिर पर 18 टांके आए हैं। हाथ पर भी गहरे घाव हैं। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया है।

हम्बोट गांव निवासी विकास भारद्वाज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हटवाड़ क्षेत्र में फोटोग्राफी की दुकान करता है। बुधवार रात दो परिचित युवक उसे अपने अखाड़े के समीप ले गए। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर वहां मौजूद छह से सात नकाबपोश लोगों ने उस पर हमला कर दिया। हमलावरों के हाथों में दराट और डंडे थे, जिनसे उन्होंने विकास पर ताबड़तोड़ वार किए। इस हमले में विकास के सिर और हाथों पर गंभीर चोटें आईं। घायल युवक के अनुसार वह हमलावरों में से दो की पहचान कर चुका है। घटना के बाद घायल युवक स्वयं लहूलुहान हालत में भराड़ी थाना पहुंचा। उसकी हालत को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत उसे भराड़ी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। सिर में गंभीर चोटें होने के चलते चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया। भराड़ी अस्पताल में घायल युवक नशे की हालत में था। जब उसे हमीरपुर ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस पहुंची तो उसने एंबुलेंस में बैठने से इनकार कर दिया। घायल युवक जिद पर अड़ गया कि उसके साथ कोई भी व्यक्ति भराड़ी से हमीरपुर नहीं जाएगा। वह बार-बार कहता रहा कि यदि कोई उसके साथ गया तो वह एंबुलेंस से कूद जाएगा। इस दौरान पुलिस, परिजन और एंबुलेंस कर्मियों को काफी देर तक उसे समझाना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद उसे हमीरपुर अस्पताल ले जाया गया। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया कि घायल की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed