फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A woman who went to collect fodder for her cattle died after falling from a tree.

Bilaspur News: पशुओं के लिए चारा लेने गई महिला की पेड़ से गिरकर मौत

Mon, 10 Nov 2025 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 10 Nov 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
A woman who went to collect fodder for her cattle died after falling from a tree.
संतुलन बिगड़ने से गिरकर हुई थीं कौशल्या देवी घायल
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत तड़ौन पंचायत के लींग गांव में पेड़ से गिरने के कारण एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कौशल्या देवी रविवार को अपनी जमीन पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थीं। पेड़ पर चारा काटते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वो नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

आवाज सुनकर लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और महिला को भराड़ी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद हालत गंभीर होने पर हमीरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर हमीरपुर जा रहे थे कि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत उप प्रधान संजय ठाकुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतिका गरीब परिवार से संबंधित थी और काफी संघर्षपूर्ण जीवन जी रही थी। उनके पति कई वर्ष पहले ही गुजर चुके हैं। उनके दो बेटे हैं जो निजी कामकाज करके परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। हादसे के समय घर पर बहू के अलावा कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। उप प्रधान ने कहा कि इस घटना से पूरा गांव शोकग्रस्त है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए ताकि इस कठिन घड़ी में परिवार को कुछ संबल मिल सके। सोमवार को ग्रामीणों और परिजनों की मौजूदगी में कौशल्या देवी का अंतिम संस्कार गांव में ही किया गया। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र राहत राशि जारी करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed