{"_id":"6991b888ff24d8b13c0154af","slug":"a-wave-of-faith-surged-in-the-shiva-temples-chants-of-bam-bam-bhole-echoed-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-154063-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजे बम-बम भोले के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजे बम-बम भोले के जयकारे
Sun, 15 Feb 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 15 Feb 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर पन्याला मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
द्वादश ज्योतिर्लिंग शिवधाम पन्याला में हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक भंडारों का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। महाशिवरात्रि पर्व पर रविवार को पूरे जिले में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं और दिनभर हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, हवन और भंडारों का आयोजन किया गया।
घुमारवीं-सरकाघाट स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग शिव धाम पन्याला में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के आगे शीश नवाकर पंचामृत, दूध, भांग और बेलपत्र अर्पित किए तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए शरबत, फलाहार और गाजर के हलवे की व्यवस्था की गई। प्रबंधन समिति सदस्य धर्मवीर, प्रेम सिंह ठाकुर ने बताया कि शिवरात्रि पर विशेष हवन और चार पहर की पूजा का आयोजन किया गया। इस वर्ष निजी बस संचालकों के सहयोग से घुमारवीं सहित विभिन्न स्थानों से श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त बस सेवा भी चलाई गई। हैंडबाल नर्सरी मोरसिंघी की खिलाड़ियों ने प्रशिक्षक स्नेहलता के नेतृत्व में दिनभर व्यवस्था बनाने में सहयोग दिया। मंदिर परिसर के समीप सजे बाजार में भी खूब रौनक रही।
जिला मुख्यालय स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में भी सुबह से भक्तों की खूब भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा की। वहीं दनोह-कुनाला के गोपाल मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया, जहां सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। गुरुद्वारा चौक पर खीर का भंडारा लगाकर श्रद्धालुओं और राहगीरों को प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
उधर, बच्छरेटू महादेव मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचे। शाहतलाई और आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। घुमारवीं उपमंडल मुख्यालय में सिविल अस्पताल के समीप स्थित शिव मंदिर, कुलारू, परनाल, डंगार, कोठी, टिक्करी और हरीदेवी के मंदिरों में भी सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। कई स्थानों पर रुद्राभिषेक और भजन-कीर्तन हुआ। इसके अलावा झंडूता, बरठीं, नम्होल और जुखाला क्षेत्र के प्राचीन शिवालयों में भी दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही। कई स्थानों पर रात्रि जागरण और भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने शिव भजन प्रस्तुत किए। महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर व्यवस्थाओं में सहयोग दिया। मंदिरों को आकर्षक विद्युत सज्जा और फूलों से सजाया गया था, जिससे वातावरण और भी भक्तिमय हो उठा।