फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A truck full of wells caught on Chandigarh-Manali NH

चंडीगढ़-मनाली एनएच पर पकड़ा खैर से भरा ट्रक

Fri, 14 Jan 2022 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
A truck full of wells caught on Chandigarh-Manali NH
चैहड़ी-छड़ोल के पास नाकाबंदी के दौरान पकड़ी गई अवैध रूप से ले जाई जा रही खैर की लकड़ी और पुलिस के स? - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने वीरवार रात करीब एक बजे चंडीगढ़-मनाली एनएच पर चैहड़ी-छड़ोल के पास खैर से लदा ट्रक पकड़ कर चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ सदर थाना में केस दर्ज किया गया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय मार्ग चंडीगढ़-मनाली पर रात एसआईयू टीम ने चैहड़ी-छड़ोल के पास नाकाबंदी की थी। इस दौरान बिलासपुर की तरफ से आ रहे ट्रक को टीम ने तलाशी के लिए रोका। तलाशी लेने पर ट्रक खैर की लकड़ी से भरा मिला। जब टीम ने चालक से कागजात मांगे तो चालक कोई भी कागजात नहीं दिखा सका। पुलिस टीम ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। छानबीन में पता चला कि खैर की लकड़ी अवैध तरीके से ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन

पुलिस ने खैर से भरे ट्रक को थाना सदर पुलिस के हवाले कर दिया है। खैर की लड़की की कीमत लाखों में है। डीएसपी बिलासपुर राजकुमार ने कहा कि आरोपी चालक की पहचान सुशील कुमार गांव तांबड़ी झबोला के रूप में हुई है। पुलिस ने सदर थाना में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed