फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A torch of awareness was lit in Oyal and Bamta

Bilaspur News: ओयल और बामटा में जगाई जागरूकता की मशाल

Wed, 15 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
A torch of awareness was lit in Oyal and Bamta
बामटा पंचायत में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार। स्रोत: डीपीआरओ
लोकगीतों व नुक्कड़ नाटकों से किया जागरूक
विज्ञापन

नशामुक्ति का संदेश भी दिया, अनुसूचित जाति कल्याण योजनाओं की दी जानकारी


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश सरकार की अनुसूचित जाति कल्याण योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के विशेष प्रचार अभियान के तहत सदर विकास खंड की ग्राम पंचायत ओयल और बामटा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विभाग से सूचीबद्ध सांस्कृतिक दल महासंगम थिएटर ग्रुप बिलासपुर के कलाकारों ने लोकगीतों और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ नशामुक्ति का संदेश भी दिया। कलाकारों ने मनोरंजक प्रस्तुतियों के जरिए ग्रामीणों को रोजगार, गृह अनुदान, स्वास्थ्य योजनाओं, सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण और अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार की इन योजनाओं का उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर भी चिंता व्यक्त की। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया गया कि नशा न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। कलाकारों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम द्वारा संचालित योजनाओं के तहत अनुसूचित जाति वर्ग के 18 से 55 वर्ष आयु के ऐसे पात्र व्यक्ति, जिनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये तक है, उन्हें स्वरोजगार स्थापित करने के लिए 50 हजार रुपये से 1.40 लाख रुपये तक का ऋण 6.50 प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन

वहीं, बड़े उद्यमों के लिए 50 लाख रुपये तक का ऋण 8 प्रतिशत ब्याज दर पर प्रदान करने का प्रावधान है। कार्यक्रम में दोनों पंचायतों के करीब 100 से 120 ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार की योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि पात्र लोग समय पर योजनाओं का लाभ उठा सकें। इस अवसर पर ग्राम पंचायत ओयल की प्रधान चंपा देवी, बीडीसी सदस्य नीलम कुमारी, वार्ड सदस्य अमृत लाल, बृजलाल, सोनू देवी, अंजना देवी और फुला देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं ग्राम पंचायत बामटा की प्रधान कौशल्या देवी, उपप्रधान विक्रम ठाकुर, वार्ड सदस्य सोमा देवी, सलोचना देवी, नंद लाल, मंजू जसवाल, मेहर, क्रांति वर्मा और अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed