फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A resolution was taken to imbibe Atal's ideas at the Good Governance Conference.

Bilaspur News: सुशासन सम्मेलन में अटल के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

Sat, 27 Dec 2025 06:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 27 Dec 2025 06:43 PM IST
विज्ञापन
A resolution was taken to imbibe Atal's ideas at the Good Governance Conference.
कोठीपुरा में आयोजित अटल सुशासन समेल्लन में विधायक का स्वागत करते कार्यकर्ता। स्रोत: भाजपा
राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं का प्रतीक रहा उनका जीवन
विज्ञापन

भाजपा नेता बोले- आज के समय में अटल के विचार और अधिक प्रासंगिक

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी की सुशासन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के अपर मंडल व लोअर मंडल द्वारा आंबेडकर भवन कोठीपुरा में अटल सुशासन सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह पप्पी व नंद लाल ठाकुर ने की।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता स्वतंत्र सांख्यान ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और राजनीतिक सफर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी छात्र जीवन से ही राष्ट्रवादी राजनीति से जुड़े रहे। वर्ष 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में उनकी सक्रिय भागीदारी रही। राजनीति विज्ञान और विधि के विद्यार्थी रहते हुए ही उनकी विदेश नीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों में गहरी रुचि विकसित हुई, जिसे उन्होंने आगे चलकर विभिन्न वैश्विक मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए सिद्ध किया। उन्होंने बताया कि अटल जी ने अपने करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की और 1951 में भारतीय जनसंघ से जुड़ने के बाद पत्रकारिता छोड़ दी। वे एक संवेदनशील कवि भी थे, जिनकी रचनाओं को व्यापक सराहना मिली।
विज्ञापन

सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्र सेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं का प्रतीक रहा है। अटल जी के लिए सुशासन केवल प्रशासनिक व्यवस्था नहीं, बल्कि आम नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम था। उन्होंने कहा कि आज के समय में अटल जी के विचार और अधिक प्रासंगिक हैं, जब पारदर्शिता, जवाबदेही और जनकल्याण को सर्वोपरि रखने की आवश्यकता है। रणधीर शर्मा ने केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन आधारित कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि ये योजनाएं अटल जी के सपनों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। सम्मेलन के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों और सुशासन की भावना को अपनाते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाई जाएगी। सम्मेलन में श्री नयना देवी जी के विधायक रणधीर शर्मा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता स्वतंत्र सांख्यान, जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल, जिला परिषद उपाध्यक्ष मान सिंह धीमान, प्रदेश भाजपा प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के सह-संयोजक राम कुमार शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed