फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A procession was taken out to mark the centenary year of the Rashtriya Swayamsevak Sangh.

Bilaspur News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर निकाला पथ संचलन

Sat, 11 Oct 2025 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
A procession was taken out to mark the centenary year of the Rashtriya Swayamsevak Sangh.
झंडूता में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर पथ संचलन निकालते हुए स्वयंसेव
झंडूता मंडल में शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में झंडूता मंडल में भव्य शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूजन अनुष्ठान में प्रमुख पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

यह आयोजन संगठन की अनुशासन, राष्ट्रीय भावना और समाज सेवा की प्रतिबद्धता को उजागर करने के लिए किया गया। शस्त्र पूजन के बाद स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में शहर के मुख्य मार्गों से पथ संचलन निकाला। संचालन मार्ग के किनारे झंडूता वासियों ने पुष्प वर्षा कर और शंखनाद के साथ स्वयंसेवकों का स्वागत किया। नारों और भारत माता की जय आदि उद्घोषों से शहर गूंज उठा। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में जिला संघचालक सोहन सिंह ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि संघ की स्थापना का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण, सेवा भाव और राष्ट्र चेतना को बढ़ावा देना था। आज शताब्दी वर्ष में प्रवेश करते हुए हम इन मूल्यों को और प्रगाढ़ करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संघ विभिन्न समाज कल्याण कार्यक्रमों, जन संपर्क अभियानों, युवा सशक्तिकरण कार्यक्रमों को और व्यापक रूप से लाएगा। उन्होंने कहा कि संघ सौ साल से व्यक्ति निर्माण की सतत प्रक्रिया चला रहा है और देश हित ही इसका मूल उद्देश्य रहा है। इसी लक्ष्य को साकार करने के लिए संघ ने पंचतंत्र सूत्र परिवार संवर्धन, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, स्वबोध और नागरिक कर्तव्य पर आधारित जागृति अभियान पूरे देश में प्रारंभ किया है। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में सुंदर राम शर्मा ने शिरकत की। इस अवसर पर विधायक जीत राम कटवाल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed