{"_id":"691b0e2318152beb950b42e8","slug":"a-pipeline-wheel-broke-in-kandyana-causing-water-to-flow-on-the-road-for-hours-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-148543-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कण्डयाणा में टूटा पाइप लाइन का व्हील, सड़क पर घंटों बहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कण्डयाणा में टूटा पाइप लाइन का व्हील, सड़क पर घंटों बहा पानी
Mon, 17 Nov 2025 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत बड़गांव के कण्डयाणा गांव के पास टूटी पाइप से पानी व्यर्थ बहने के कारण हुआ भूमि कटाव
ग्रामीणों की जमीन पर कटाव बढ़ा, नालियां हो गई थी बंद
शिकायत के बाद मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों ने दुरुस्त की व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। बड़गांव ग्राम पंचायत के कण्डयाणा गांव के पास पेयजल की सप्लाई लाइन का व्हील टूट जाने से गांव में पेयजल व्यवस्था बाधित रही। राजकीय प्राथमिक पाठशाला कण्डयाणा सहित आसपास के घरों को जाने वाली लाइन का व्हील टूटते ही तेज गति से पानी सड़क पर बह निकला।
लगातार बहते पानी से सड़क पर फिसलन बढ़ गई और पैदल चलने वाले व बाइक सवारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिनेश कुमार, अनीश चंदेल, धर्म सिंह समेत अन्य लोगों ने बताया कि पाइप लाइन उनकी निजी जमीन से होकर गुजरती है। विभागीय लापरवाही के कारण व्हील टूटने से पानी जमीन में भर गया और कटाव शुरू हो गया। कहा कि बहाव की मिट्टी सड़क तक आ गई है, जिससे सड़क किनारे बनी नालियां भी पूरी तरह बंद हो गई हैं। उनकी जमीन लगातार क्षतिग्रस्त हो रही है। यदि समय रहते विभाग वहां डंगा न लगाता है, तो बरसात के दौरान हालात और बिगड़ सकते हैं। उनका कहना है कि बरसाती पानी के कारण पहले भी करीब दो लाख रुपये का डंगा गिर चुका है और अब मिट्टी फिर से खिसक रही है। विभाग से मांग की है कि क्षतिग्रस्त ढलान पर सुरक्षा दीवार (डंगा) तुरंत लगाया जाए और सड़क पर जमा मिट्टी को हटाया जाए। उनका कहना है कि यदि बारिश होती है तो सारा पानी सीधे उनके घरों की ओर आएगा, जिससे और नुकसान हो सकता है। उधर, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता सतीश शर्मा ने बताया कि अधिक प्रेशर के कारण पाइप लाइन का व्हील टूट गया था। सूचना मिलते ही तकनीकी टीम मौके पर भेजी गई और क्षतिग्रस्त व्हील को हटाकर नया व्हील लगा दिया गया। उन्होंने बताया कि पानी सप्लाई अब पूरी तरह सुचारु कर दी गई है और सड़क पर बहते पानी को भी रोक लिया गया है।