फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A new picture of greenery to emerge in Bilaspur; preparations underway to plant over 50,000 saplings.

Bilaspur News: बिलासपुर में खिलेगी हरियाली की नई तस्वीर, 50 हजार से अधिक पौधे लगाने की तैयारी

Mon, 13 Jul 2026 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
A new picture of greenery to emerge in Bilaspur; preparations underway to plant over 50,000 saplings.
बरमाणा में पौधरोपण कार्यक्रम में पूजा करते पीसीसीएफ। स्रोत: वन विभाग
पीसीसीएफ संजय सूद ने दिए निर्देश, बोले- पौधरोपण के साथ पौधों का संरक्षण भी जरूरी
विज्ञापन

कैंपा के तहत 129 हेक्टेयर में होगा पौधरोपण, सदर रेंज में 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में हरियाली बढ़ाने के लिए वन विभाग इस वर्ष बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाने जा रहा है। बिलासपुर वन मंडल में विभिन्न योजनाओं के तहत 50 हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। प्रदेश के प्रधान मुख्य अरण्यपाल (पीसीसीएफ) हॉफ संजय सूद ने एनटीपीसी कोलडैम परियोजना क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे के दौरान वन विभाग की योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में वर्ष 2026 की पौधरोपण कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। पीसीसीएफ ने कहा कि पौधरोपण अभियान केवल लक्ष्य पूरा करने तक सीमित नहीं होना चाहिए। लगाए गए पौधों का संरक्षण और उनकी जीवित रहने की दर बढ़ाना विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए। वन विभाग के अनुसार ग्रीन एडॉप्शन स्कीम के तहत एसीसी बरमाणा के सहयोग से 20 हेक्टेयर क्षेत्र में पांच हजार पौधे लगाए जाएंगे। वहीं ग्रीन क्रेडिट स्कीम के तहत एनटीपीसी कोलडैम के सहयोग से 50 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधरोपण और वन विकास कार्य किए जाएंगे। इससे वन क्षेत्र विस्तार के साथ कार्बन अवशोषण क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। कैंपा योजना के तहत इस वर्ष 129 हेक्टेयर क्षेत्र में नए पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अलावा सदर रेंज में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 50 हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। मानसून के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से अभियान चलाया जाएगा। पीसीसीएफ संजय सूद ने कहा कि वन संरक्षण केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं है। सरकारी संस्थानों, उद्योगों और आम नागरिकों की सहभागिता से ही प्रदेश में हरित क्षेत्र को बढ़ाया जा सकता है। इस मौके पर अरण्यपाल बिलासपुर मृत्युंजय माधव, डीएफओ राजीव कुमार, डीएफओ मुख्यालय मनीष, आरएफओ नरेंद्र सिंह दयाल सहित वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

सीड बॉल से होगा प्राकृतिक पुनर्जनन
वनों के प्राकृतिक पुनर्जनन को बढ़ावा देने के लिए सदर रेंज में सीड बॉल अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत पांच हजार सीड बॉल तैयार कर क्षतिग्रस्त और बंजर वन क्षेत्रों में डाली जाएंगी। बारिश के मौसम में इनसे प्राकृतिक रूप से नए पौधे विकसित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


लोगों को बांटे जाएंगे नीम के पौधे
जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से वन विभाग इस वर्ष पांच हजार से अधिक नीम के पौधे आम लोगों को वितरित करेगा। विभाग का मानना है कि लोगों की भागीदारी से पौधों की देखभाल बेहतर होगी और पर्यावरण संरक्षण को जनअभियान का रूप मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed