फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A modern sports complex will be built in Ghumarwin at a cost of Rs 25 crore: Dharmani

घुमारवीं में 25 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक खेल परिसर : धर्माणी

Thu, 30 Oct 2025 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 30 Oct 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
A modern sports complex will be built in Ghumarwin at a cost of Rs 25 crore: Dharmani
घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में 25 करोड़ की लागत से बनने वाले खेल परिसर की चयनित जमीन का निरीक्षण
पहली किस्त के रूप में जारी हुए साढ़े चार करोड़
विज्ञापन

युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण मंच

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के लिए खेल जगत से जुड़ी एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि घुमारवीं में 25 करोड़ रुपये की लागत से एक भव्य और आधुनिक खेल परिसर का निर्माण किया जाएगा। परियोजना के लिए साढ़े चार करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है और निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।

मंत्री राजेश धर्माणी ने वीरवार को खेल परिसर के प्रस्तावित स्थल का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। बताया कि कोर्ट परिसर घुमारवीं के समीप 12 बीघा भूमि खेल विभाग के नाम हस्तांतरित की जा चुकी है। इस भूमि पर बनने वाले खेल परिसर में इनडोर स्टेडियम, आउटडोर खेल मैदान, दर्शक दीर्घा, और अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यह खेल परिसर न केवल घुमारवीं क्षेत्र बल्कि आसपास के इलाकों के युवाओं को खेलों में नई पहचान दिलाने में मदद करेगा। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और प्रशिक्षित माहौल मिलने से वे अपनी प्रतिभा को राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जा सकेंगे। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का उद्देश्य युवाओं को शिक्षा और रोजगार के साथ-साथ खेलों में भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। सरकार पूरे हिमाचल में खेल परिसरों और इनडोर स्टेडियमों का निर्माण कर रही है ताकि ग्रामीण स्तर पर भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी आगे आ सकें। कहा कि इस तरह की अधोसंरचना से न केवल युवाओं में खेलों के प्रति रुझान बढ़ेगा, बल्कि वे नशे जैसी बुराइयों से भी दूर रहेंगे। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि हर युवा को उसकी पसंद के खेल में अभ्यास और प्रगति के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। इस मौके पर एसडीएम गौरव चौधरी, हिमुडा, लोक निर्माण विभाग तथा युवा सेवा एवं खेल विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed