फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A mass awareness campaign against drug abuse will be conducted in every village starting September 18.

Bilaspur News: नशे के खिलाफ 18 सितंबर से गांव-गांव चलेगा जन जागरण अभियान

Mon, 07 Sep 2026 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
A mass awareness campaign against drug abuse will be conducted in every village starting September 18.
बिलासपुर में आयोजित लाडली फाउंडेशन की बैठक में मौजूद अधिकारी। स्रोत: फाउंडेशन
लाडली फाउंडेशन प्रदेश के 12 जिलों में शुरू करेगी नशा जन जागरण आंदोलन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। नशे के खिलाफ जन जागरूकता अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से लाडली फाउंडेशन की बैठक जिला मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष दीक्षा शर्मा ने की, जबकि जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष नर्वदा शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान सामाजिक कुरीतियों को जड़ से समाप्त करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष नर्वदा शर्मा ने बताया कि लाडली फाउंडेशन प्रदेश अध्यक्ष शालू अख्तर के नेतृत्व में 18 सितंबर से गांव स्तर पर नशा जन जागरण अभियान शुरू करेगा। प्रदेश के 12 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान के तहत युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शराब, सिगरेट, तंबाकू, गुटखा और अन्य नशीले पदार्थों का बढ़ता चलन समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि नशा एक गंभीर सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी बुराई है, जो धीरे-धीरे समाज को खोखला कर रही है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए परिवार, समाज और सामाजिक संगठनों को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है। ब्लॉक अध्यक्ष दीक्षा शर्मा ने कहा कि नशा मुक्ति का उद्देश्य व्यक्ति को हानिकारक पदार्थों के चंगुल से बाहर निकालकर स्वस्थ और सामान्य जीवन की ओर वापस लाना है। उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति स्वस्थ नागरिकों और जागरूक युवा पीढ़ी पर निर्भर करती है। ऐसे में स्वस्थ और समृद्ध समाज के निर्माण के लिए नशा मुक्ति बेहद जरूरी है। बैठक में लाडली फाउंडेशन की पदाधिकारी वंदना ठाकुर, मोनिका नरवाल, शालिनी शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed