Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A marketplace showcasing women's skills set up at Champa Park

Bilaspur News: चंपा पार्क में सजा महिलाओं के हुनर का बाजार

Thu, 05 Nov 2026 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
A marketplace showcasing women's skills set up at Champa Park
सोनिया।
दीपावली पर नगर परिषद के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने लगाए स्टॉल, 12 समूहों की महिलाएं बेच रहीं अपने उत्पाद
विज्ञापन

घर के बने अचार, चटनी और स्थानीय मसालों से लेकर ऊनी कपड़ों व सजावटी सामान तक की भरमार
आम के अचार से लेकर अखरोट की चटनी वाली कचौरी तक ग्राहकों को भा रहे स्थानीय उत्पाद
क्रोशिया से बने बच्चों के कपड़े, मफलर और शॉल की मांग, दीये-तोरण और गिफ्ट हैंपर भी उपलब्ध

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के चंपा पार्क में इन दिनों महिलाओं के हुनर और मेहनत से तैयार उत्पादों का बाजार सजा है। यहां कोई घर में तैयार अचार, चटनी और मसाले बेच रही है तो कोई हाथ से बुने स्वेटर, शॉल, मफलर और बच्चों के कपड़े। खाने-पीने के शौकीनों के लिए सिड्डू, मोमोज और कचौरी भी उपलब्ध हैं। दीपावली के अवसर पर राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत नगर परिषद बिलासपुर से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने यहां प्रदर्शनी एवं बिक्री के स्टॉल लगाए हैं। इसमें 12 स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं उत्पाद बेच रही हैं।
महिलाओं के अनुसार लोग उनके उत्पादों को पसंद कर रहे हैं और अच्छी बिक्री हो रही है। पांच स्टॉल पर 11 दिन में डेढ़ लाख से अधिक की बिक्री हो चुकी है। स्टॉलों पर आम, नींबू, लहसुन, मिर्च, गलगल, करेले, जिमीकंद और मिक्स अचार के अलावा पपीते की चटनी, सिरका, पापड़, बड़ी, चावल व मक्की का आटा, सोयाबीन, नमकीन और स्थानीय मसाले उपलब्ध हैं। वहीं, ऊनी मोजे, मफलर, शॉल, स्वेटर, जैकेट, फ्रॉक, क्रोशिया से बने कपड़े, पर्स और सजावटी सामान भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन

दीपावली के लिए दीये, तोरण, मोमबत्तियां और गिफ्ट हैंपर भी बिक्री के लिए रखे गए हैं। खाने-पीने के स्टॉलों पर सिड्डू, मोमोज, कचौरी, गुजिया, गाजर का हलवा और चाय उपलब्ध है। लोग खरीदारी के साथ ही स्थानीय व्यंजनों का भी लुत्फ उठा रहे हैं। महिलाओं का कहना है कि उनकी कोशिश है कि घर में तैयार गुणवत्तापूर्ण उत्पादों को बाजार मिले और उनके काम से आमदनी भी बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम के अचार की मांग अधिक
नर्गिस ने बताया कि उनके स्टॉल पर घर में तैयार अचार, चटनी, बड़ी, नमकीन और मसाले उपलब्ध हैं। इनमें आम के अचार की मांग सबसे अधिक है। इसके अलावा नींबू, लहसुन, मिर्च और मिक्स अचार भी लोग पसंद कर रहे हैं।
स्थानीय अनाज और मसाले भी उपलब्ध
प्रमिला देवी ने बताया कि उनके स्टॉल पर मढवा, कोदरा, चावल और मक्की का आटा, सोयाबीन, स्थानीय हल्दी, जीरा और अन्य मसाले उपलब्ध हैं। आम, गलगल, नींबू, मिर्च और करेले के अचार के साथ पपीते की चटनी भी लोग खरीद रहे हैं।
अखरोट की चटनी के साथ कचौरी पसंद
अंजलि कश्यप ने बताया कि उनके स्टॉल पर दाल की कचौरी, मोमोज और अखरोट और सूखे मेवों से तैयार विशेष व्यंजन उपलब्ध हैं। इसकी चटनी भी अखरोट से बनाई जाती है। ग्राहकों को कचौरी खूब पसंद आ रही है।
बच्चों के कपड़ों और मफलर की मांग
सोनिया ने बताया कि वह क्रोशिया से फूल, रुमाल, टॉप, बच्चों के कपड़े, फ्रॉक, जैकेट, शॉल, मफलर और स्वेटर तैयार करती हैं। उनके अनुसार मोजे, मफलर और बच्चों के कपड़ों को ग्राहक पसंद कर रहे हैं।

पांच साल से लगा रहीं स्टॉल
डिंपल सोनी ने बताया कि वह पांच साल से यहां स्टॉल लगा रही हैं। उनके स्टॉल पर सिड्डू और मोमोज की बिक्री अधिक होती है। दीये तीन रुपये प्रति नग, तोरण 100 से 300 रुपये तक और 12 दीयों का सेट 150 रुपये में उपलब्ध है।

सोनिया।

सोनिया।

सोनिया।

सोनिया।

सोनिया।

सोनिया।

सोनिया।

सोनिया।

सोनिया।

सोनिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed